CG NEWS: RTE में दाखिले का आखिरी मौका, 9,242 सीटें अब भी खाली, 22 जुलाई से फिर शुरू होंगे आवेदन

दो चरण पूरे होने के बाद भी हजारों सीटें खाली, तीसरे और अंतिम चरण में 5 अगस्त तक आवेदन, अगस्त में होगी लॉटरी राज्य के 6,858 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत कुल 23,124 सीटें निर्धारित की गई हैं। दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी केवल 13,882 सीटों पर ही प्रवेश हो सका है, जबकि 9,242 सीटें अब भी रिक्त हैं। इसी वजह से तीसरे और अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
RTE में दाखिले का आखिरी मौका, 9,242 सीटें अब भी खाली, 22 जुलाई से फिर शुरू होंगे आवेदन

रायपुर न्यूज। प्रदेश के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत प्रवेश के लिए तीसरा और अंतिम मौका मिलने जा रहा है। दो चरणों के बाद भी 9,242 सीटें खाली रहने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। 22 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: स्लीपर सेल अलर्ट के बाद जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा एक्शन, अब बिना वेरिफिकेशन किराएदार रखने पर होगी कार्रवाई

9 हजार से ज्यादा सीटें अब भी खाली

राज्य के 6,858 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत कुल 23,124 सीटें निर्धारित की गई हैं। दो चरणों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी केवल 13,882 सीटों पर ही प्रवेश हो सका है, जबकि 9,242 सीटें अब भी रिक्त हैं। इसी वजह से तीसरे और अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

22 जुलाई से फिर खुलेंगे आवेदन

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार पात्र अभिभावक 22 जुलाई से 5 अगस्त तक आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद नोडल प्राचार्य दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: खून से लिखा- 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो', सोनम वांगचुक के समर्थन में अनशन

अगस्त में होगी लॉटरी और काउंसिलिंग

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद 10 से 14 अगस्त के बीच ऑनलाइन लॉटरी और काउंसिलिंग होगी। चयनित बच्चों की सूची जारी होने के बाद 17 से 25 अगस्त तक संबंधित स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।

रायपुर में सबसे ज्यादा सीटें

राजधानी रायपुर के 824 निजी स्कूलों में आरटीई की 3,204 सीटें हैं। इनमें अब तक 2,458 सीटों पर प्रवेश हुआ है। बिलासपुर में 2,228 में से 1,398, दुर्ग में 1,581 में से 1,042, बलरामपुर में 1,524 में से 795 तथा मुंगेली में 1,011 में से 699 सीटों पर प्रवेश पूरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: 20वें दिन उग्र हुआ अतिथि शिक्षक का आंदोलन, शिक्षा मंत्री बगलें घेराव के दौरान पुलिस ने रोका

अभिभावकों की बढ़ी परेशानी

कई अभिभावकों का कहना है कि आवेदन के बाद भी चयन नहीं हो पाया। वहीं दस्तावेज सत्यापन और स्कूलों के चक्कर लगाने से भी काफी परेशानी हुई। अब यदि तीसरे चरण में प्रवेश मिलता है तो 25 अगस्त तक एडमिशन होने से बच्चों का काफी सिलेबस छूट सकता है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts