CG NEWS: रायपुर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू, शिव प्रकाश की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति और संगठन विस्तार पर होगा मंथन
रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्ययोजना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री अजय जम्वाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद
PREM
21 Jul 2026




























