राष्ट्रीय

PK का मिशन बिहार: प्रशांत किशोर ने लालू-नीतीश पर साधा निशाना, बोले- बदलाव के लिए 3 हजार KM की पदयात्रा करूंगा

बिहार। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार को नई सोच और प्रयासों की जरूरत है। प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि वह फिलहाल कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहे हैं। इसके साथ PK ने बताया है कि वह बिहार में राजनीतिक बदलाव के लिए 3 हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।

प्रशांत किशोर: बिहार पिछड़ा और गरीब राज्य…

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार आज 30 साल के लालू और नीतीश के राज के बाद भी देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। विकास के कई मानकों पर बिहार आज भी देश के सबसे निचले पायदान पर है। अगर आगे के 10-15 सालों में बिहार को अग्रणी राज्यों की सूची में आना है तो उसके लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने ठुकराया कांग्रेस का ऑफर, चुनावी रणनीतिकार ने बताई ये कमियां

प्रशांत किशोर के दो बड़े ऐलान

1. पीके बोले कि अगले तीन से चार महीनों में मैं उन 17 हजार लोगों से मिलूंगा जिनको चिन्हित किया गया है। जो बिहार से जुड़े हैं और यहां बदलाव चाहते हैं। उनपर जन-सुराज पर बात होगी।

इनमें से 2, 3 या 5 हजार लोग अगर एकसाथ मिलते हैं और तय करते हैं कि उनको किसी राजनीतिक पार्टी या मंच की जरूरत है, तो उसका ऐलान किया जाएगा। तब भी वह पार्टी प्रशांत किशोर की पार्टी नहीं होगी, वह उन सभी लोगों की पार्टी होगी जो राजनीतिक संगठन के निर्माण में भागीदारी देंगे।

2. दूसरा बड़ा मुद्दा बिहार के गली-मोहल्ले तक पहुंचा, लोगों को जन-सुराज की परिकल्पना के बारे में बताना है, उनकी समस्याओं को सुनना है। इसके लिए 2 अक्टूबर से मैं खुद पश्चिमी चंपारण के गांधी आश्रम से 3 हजार किलोमीटर की पदयात्रा करूंगा।

ये भी पढ़ें- बिहार: इफ्तार पार्टी को लेकर सियासत गरमाई, तेज प्रताप बोले- खेला होगा; CM नीतीश ने दी ये सफाई

सीएम नीतीश पर बोला हमला

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के रहते बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त और नष्ट है। नीतीश कुमार के साथ व्यक्तिगत तौर पर मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, मगर हर मुद्दे पर मैं उनसे सहमत नहीं हूं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button