Bigg Boss 17 : तहलका हुए घर से बेघर, फूट-फूटकर रोए अभिषेक और अरुण; जानें करण जौहर ने किसका गेम प्लान रिवील किया

एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 17 इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा जारी है। इसी लड़ाई-झगड़े को लेकर बिग बॉस के घर से बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक पर हाथ उठाने की वजह से तहलका को बिग बॉस के घर से निकाल दिया जाएगा। इसी वजह से अभिषेक और अरुण फूट-फूटकर रोते हुए बिग बॉस के आगे हाथ जोड़ रहे हैं कि ऐसा न किया जाए। साथ ही इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान की जगह करण जौहर होस्ट कर रहे हैं।
इस वीकेंड के वार का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें करण, विक्की भैया का गेम प्लान घरवालों के सामने रिवील कर रहे हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस के अपकिंग एपिसोड के बारे में...
करण की बात का रिप्लाई करते हुए अंकिता कहती हैं कि विक्की ने ऐसा बोला था कि हम रिश्तों से आगे बढ़ सकते हैं, अगर हमें आगे जाना है तो हमें लोग चाहिए। जिसके बाद करण बोलते हैं आप बस इतना बताएं विक्की ने ये बोला है कि नहीं... जिस पर अंकिता हां कर देती हैं। देखें VIDEO...
बिग बॉस के घर से तहलका बाहर
बीते एपिसोड में देखा गया कि सनी आर्या (तहलका) और अभिषेक के बीच जमकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया था कि तहलका आपा खोते हुए अभिषेक के साथ फिजिकल हो जाते हैं। लिहाजा उनके इसी बिहेवियर की वजह से उन्हें घर से निकाल दिया जाएगा। प्रोमो में दिखाया गया कि करण जौहर सभी घरवालों से कहते हैं, घर के नियमों का उल्लंघन करने के कारण, तहलका... आपको घर से निकाला जाता है। देखें VIDEO...बिग बॉस के आगे अरुण और अभिषेक गिड़-गिड़ाए
आगे प्रोमो में दिखाया गया कि करण की इस अनाउंसमेंट के बाद सभी घरवाले शॉक हो जाते हैं। जिसमें अरुण और अभिषेक बिग बॉस के आगे हाथ जोड़कर तहलका को घर से बाहर न निकालने की गुजारिश करते हैं। उनके साथ ही घरवाले भी रोते हुए दिखाई देते हैं।
विक्की जैन की बोलती बंद
दूसरे प्रोमो में करण जौहर ने विक्की जैन का भांडा फोड़ते हुए कहा- अभिषेक को कंट्रोल में लाया गया है, लेकिन मन्नारा कंट्रोल में नहीं आ रहीं। विक्की, आपको इतने सारे लोगों की क्यों जरूरत है, आपके साथ चलने के लिए। जिसके बाद विक्की बोलते हैं सर जरूरत नहीं है। फिर करण बोलते हैं आर यू श्योर अबाउट डेट ? जिसे सुन विक्की चुप हो जाते हैं।
अंकिता ने खोला विक्की का प्लान
प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि करण अंकिता से पूछते हैं कि विक्की ने इस घर में कितनी बार बोला कि लोग अपने साथ रहेंगे तो हम उनको बेहतर कंट्रोल कर सकते हैं, जिसे सुन सभी दंग रह जाते हैं।
करण की बात का रिप्लाई करते हुए अंकिता कहती हैं कि विक्की ने ऐसा बोला था कि हम रिश्तों से आगे बढ़ सकते हैं, अगर हमें आगे जाना है तो हमें लोग चाहिए। जिसके बाद करण बोलते हैं आप बस इतना बताएं विक्की ने ये बोला है कि नहीं... जिस पर अंकिता हां कर देती हैं। देखें VIDEO...











