Bigg Boss 17 : बिग बॉस के घर से आई शॉकिंग डिटेल्स, क्या एक साथ पांच लोग होंगे बेघर? TRP के लिए शो में आएगा नया ट्विस्ट…

Follow on Google News
Bigg Boss 17 : बिग बॉस के घर से आई शॉकिंग डिटेल्स, क्या एक साथ पांच लोग होंगे बेघर? TRP के लिए शो में आएगा नया ट्विस्ट…
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो को शुरू हुए पांच हफ्ते हो गए हैं और इस सीजन में शुरुआत से ही दर्शकों को कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा देखने को मिल रहा है। हालांकि, लगातार लड़ाई-झगड़ों के बावजूद भी दर्शक खुद को इस शो से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं। शो की टीआरपी काफी कम है, इस हफते कोई एलिमिनेशम नहीं हुआ है। लेकिन मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में 4 से 5 सदस्य घर से बेघर हो सकते हैं। इसकी वजह TRP में गिरावट बताई जा रही है। जानिए बिग बॉस 17 से जुड़ी सारी डिटेल्स।

क्या एक साथ पांच लोग होंगे बेघर ?

बिग बॉस के फैन पेज ने सोशल मीडिया पर होने वाले इविक्शन की जानकारी देते हुए बताया कि, फिलहाल मेकर्स को कोई कंटेंट नहीं मिल रहा है, जिसकी वजह से अगले वीक बिग बॉस में एक बहुत ही बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। जिसके लिए आने वाले हफ्ते घर से 4-5 कंटेस्टेंटस बेघर हो सकते हैं। इस इविक्शन के पीछे का एक और कारण बताते हुए फैन पेज ने आगे बताया कि, मेकर्स की यह एक स्ट्रेटेजी और कोशिश है ताकी वे इस सीजन को फ्लॉप होने से बचा सकें। अगर ये इविक्शन होता है तो ये झटका घरवालों को लगने वाला है, जिसकी न तो उन्हें खबर है न ही उन्होंने सपने में सोचा होगा।

वाइल्ड कार्ड ग्रुप की हो सकती है एंट्री

बिग बॉस के फैन पेज ने ये भी जानकारी दी है कि, इविक्शन के साथ ही एक वाइल्ड कार्ड का ग्रुप बिग बॉस के घर मे एंट्री ले सकता है। अब ये सदस्य कौन होंगे इसकी इंफॉर्मेशन अभी फैन पेज के द्वारा नहीं दी गई है। बिग बॉस के इतिहास में आज तक किसी सीजन में ऐसा नहीं हुआ है।

अंकिता और विक्की की सर्विसेस हुई बंद

हाल ही में बिग बॉस का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें विक्की जैन ने अपना हेयरकट करवाया है और वे अपने बालों को सही कर रहे हैं। जिसके बाद तहलका कहते हैं कि क्या कटिंग कराई है। ये सुन विक्की उन्हें मना कर देते हैं लेकिन फिर इस स्पेशल ट्रीटमेंट को देखकर अरुण माशेट्टी और तहलका के साथ घरवाले भड़क जाते हैं। जिसकी वजह से अंकिता और विक्की की स्पेशल सर्विसेस बंद कर दी जाती हैं।

बिग बॉस के बायस्ड होने पर फूटा घरवालों का गुस्सा

आगे प्रोमो में देखा जा सकता है कि तहलका बिग बॉस से कहते हैं कि- बिग बॉस विक्की भईया के बालों की कटिंग हुई है... इसके बाद सना कहती हैं कि उनके कॉन्ट्रैक्ट में लिखा है। ये सुन अरुण कहते हैं कि- ऐसे कैसे ये कॉन्ट्रैक्ट में लिखा हुआ है। इस बीच मन्नारा भी कैमरे के सामने खड़े होकर बिग बॉस से कहती हैं, 'बिग बॉस मुझे भी प्रोवाइड करो... ये तो साफ तौर पर बायस्डनेस है।

बिग बॉस ने घरवालों पर छोड़ा फैसला

आगे प्रोमों में देखा जा सकता है कि सभी सदस्यों की बातें सुन बिग बॉस घरवालों से कहते है कि मौहल्ले में आने वाले दो लोगों (अंकिता और विक्की) को मैंने पहले ही बताया था कि उनकी ये मांग शो में उनके खिलाफ जा सकती है। लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी। अब मैं ये फैसला घरवालों पर छोड़ता हूं कि इन दोनों (अंकिता और विक्की) की सर्विस चालू करनी है कि नहीं। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : बिग बॉस ने अनुराग को सुनाई थी कड़ी सजा, अब छोड़ना चाहते हैं शो
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts