ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

हुक्का पार्लर रेड में पकड़े गए कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, मुंबई पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया; पूछताछ के बाद छोड़ा

मुंबई। स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी कोमुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मंगलवार रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच (सोशल सर्विस ब्रांच) ने फोर्ट इलाके में एक हुक्का पार्लर में छापेमारी की थी। इस रेड के दौरान पुलिस ने मुनव्वर समेत 13 अन्य लोगों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को 41 A का नोटिस देकर छोड़ दिया।

मुंबई पुलिस को मिली थी टिप

फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि, पुलिस को जानकारी मिली थी कि हुक्का पार्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अगर तंबाकू प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं, तो पुलिस द्वारा सिगरेट एंड टोबैको एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर रात में ही घर जाने दिया गया।

फारूकी पर कई धाराओं में मामला दर्ज

फारूकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 और COTPA 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उनपर कई दूसरी धाराएं भी लगाई गई हैं। अवैध रूप से चल रहे इस हुक्का पार्लर से पुलिस ने छापेमारी कर 4,400 रुपए नकद और 13,500 रुपए की कीमत के 9 हुक्का पॉट जब्त किए हैं।

हुक्का बार पर बैन लगाने वाला महाराष्ट्र दूसरा राज्य

साल 2018 में, गुजरात के बाद हुक्का बार पर बैन लगाने वाला महाराष्ट्र दूसरा राज्य बन गया था। कई रेस्तरां के अंदर सिगरेट और अन्य तंबाकू का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। 2017 की घातक कमला मिल्स आग के बाद यह प्रतिबंध लागू किया गया था, जिसमें कई लोग हताहत हुए थे।

पहले भी विवादों में आए थे मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी पहले भी विवादों में आ चुके हैं। इससे पहले मुनव्वर पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था। 2021 में इंदौर में एक स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के दौरान भगवान राम के बारे में कुछ असंवेदनशील टिप्पणी करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था और वो 37 दिनों तक जेल में रहे थे। जेल से बाहर आने के बाद भी उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ऑनलाइन ट्रोलिंग के साथ ही उनके कई शोज भी कैंसल हो गए थे।

इसके बाद उन्होंने साल 2022 में कंगना रनौत के शो लॉकअप से नया सफर शुरू किया और वो शो के विनर बनकर सुर्खियों में आए। जिसके बाद उन्होंने बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया और वे शो के विनर बने। वहीं एक बार फिर उनका नाम विवादों से जुड़ गया है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Winner : मुनव्वर फारुकी बने बिग बॉस 17 के विनर, 50 लाख की प्राइज मनी के साथ बर्थडे पर मिला ये खास गिफ्ट; अभिषेक कुमार रहे रनरअप

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ सभी FIR इंदौर ट्रांसफर की, हिंदू देवी-देवताओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

संबंधित खबरें...

Back to top button