भोपाल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन :CEO ऑफिस का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन से खदेड़ा

एमपी युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान एसआईआर के विरोध में भोपाल में बड़ा प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ता CEO ऑफिस का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने व्यापम चौराहे पर रोक दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई, जिसके बाद वॉटर कैनन चलाया गया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
Follow on Google News
CEO ऑफिस का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, वॉटर कैनन से खदेड़ा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। एमपी युवा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय गर्मा गया, जब प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता एसआईआर के विरोध में सड़कों पर उतर आए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने व्यापमं चौराहे पर रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को वॉटर कैनन का उपयोग करना पड़ा।

    वॉटर कैनन से पुलिस ने रोका मार्च

    युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में CEO ऑफिस की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने व्यापम चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ने लगे तो पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की तेज बौछार फेंककर भीड़ को पीछे हटाया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और नोकझोंक भी हुई।

    Twitter Post

    हल्का बल प्रयोग, कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

    स्थिति बार-बार बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन इससे भीड़ और आक्रोशित हो गई। कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने बस भेजकर गिरफ्तारियां शुरू कीं। कई कार्यकर्ता खुद ही गिरफ्तारी देने बस पर चढ़ गए। भीड़ ज्यादा होने से बस एक तरफ झुक गई, जिसे देखकर पुलिस ने सभी को नीचे उतरवा लिया।

    घनघोरिया बोले- आज आपका वोट खतरे में है

    शपथ ग्रहण मंच से यश घनघोरिया ने चुनाव प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा- डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान दिया ताकि राजा का बेटा राजा न बने, वोट से सरकार बने। लेकिन आज आपका वोट खतरे में है। भाजपा सारे हथकंडे अपना रही है। इलेक्शन कमीशन भाजपा का दलाल बन गया है। युवा इस लड़ाई को हर गली तक लेकर जाएं।

    टीशर्ट वितरण में हुई छीना-झपटी

    कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को “वोट चोर-गद्दी छोड़” लिखी टीशर्ट बांटी जा रही थीं। इस दौरान पीसीसी कार्यालय के बाहर भीड़ इतनी बढ़ी कि छीना-झपटी की नौबत आ गई।

    वरिष्ठ नेताओं ने भी लगाए गंभीर आरोप

    • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि आम वोटर की है जिसकी आवाज दबाई जा रही है। 
    • युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने कहा- कांग्रेस ने लोकतंत्र को हमेशा मजबूत किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे कमजोर कर देशद्रोह कर रहे हैं।
    • पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी सरकार पर हमला बोलते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव कांग्रेस विधायकों का सामना करने से डरते हैं और विधानसभा में बोलने से बचते हैं।
    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts