PlayBreaking News

Bhopal News : रील बनाने के चक्कर में युवक की मौत, लिंक रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, 2 घायल

Follow on Google News
Bhopal News : रील बनाने के चक्कर में युवक की मौत, लिंक रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, 2 घायल
भोपाल। सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून जानलेवा होता जा रहा है। टीटी नगर थाना इलाके में लिंक रोड रील बनाने के दौरान बाइक समेत गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जांच में पुलिस को पता चला कि वह शनिवार सुबह करीब 4 बजे अपने 2 दोस्तों के साथ तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए रील बना रहा था। तभी संतुलन बिगड़ने से बाइक बेकाबू होकर फिसल गई। सिर डिवाइडर से टकराने से जान चली गई। हादसे में उसके दो दोस्तों को भी चोट आई है।

एक वीडियो अपलोड किया, दूसरा बनाते समय हुआ हादसा

टीटी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक राज वर्मा शिवाजी नगर में रहता था। शनिवार तड़के सुबह करीब 4 बजे वह लिंक रोड नंबर 1 पर अपने दोस्त तन्मय वर्मा और रंजीत के साथ बाइक लेकर घूमने निकला था। वह तेज रफ्तार से बाइक चलाने के साथ रील भी बना रहा था। राज ने बाइक चलाते हुए सुबह 3:49 पर अपने स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया था। इसके बाद वह दूसरी रील बना रहा था, तभी 'मामा के घर' के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से वह हादसे का शिकार हो गया। डिवाइडर से टकराने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि तन्मय और रंजीत को भी चोट आई हैं।

राज को था रील बनाने का शौक

पुलिस को पूछताछ में पता चला की राज रील बनाने का शौकीन था। अलग-अलग स्पॉट से लगभग हर रोज ही एक रील बनाकर अपलोड करता था। रील बनाने के लिए ही देर रात तीन दोस्त एक बाइक से निकले थे। घर लौटते समय हादसा हो गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ये भी पढ़ें- जबलपुर : जानलेवा हो रहा सोशल मीडिया पर दिखावे का शौक, रील बनाने के चक्कर में 2 युवकों ने गंवा दी जान, तिलवारा में लगाई मौत की छलांग  मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts