Bhopal News : पुलिस के हत्थे चढ़े 3 शातिर चोर, साढ़े 13 लाख माल का जब्त, मास्टरमाइंड कर्नाटक से आकर देता था वारदात को अंजाम

भोपाल। कमलानगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और तीन बाइक बरामद की हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब साढ़े 13 लाख रुपए बताई जा रही है।
कैसे देते थे वारदात को अंजाम?
आरोपी दिन के समय बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात के दौरान गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जाता था। गिरोह का मास्टरमाइंड नियाज़ खान कर्नाटक से आकर अपने साथियों के साथ चोरी की योजनाओं को अंजाम देता था। देखें वीडियो...पहले भी काट चुके हैं जेल की सजा
पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी नियाज़ खान और राजू खत्री पहले भी तीन-तीन साल जेल की सजा काट चुके हैं। जेल से छूटने के बाद उन्होंने दोबारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।CCTV फुटेज से पकड़ा गया गिरोह
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नियाज़ खान, राजू खत्री और आबिद खान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी भोपाल छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते उन्हें पकड़ लिया गया।आरोपियों से बरामदगी
- सोने-चांदी के जेवरात।
- नकदी।
- तीन मोटरसाइकिल।
- कुल जब्त सामान की कुल कीमत करीब 13.5 लाख रुपए आंकी गई है।












