PlayBreaking News

भिंड : प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, एक की मौत, 10 घंटे से आग बुझा रही फायर बिग्रेड, अब तक नही पाया काबू

Follow on Google News
भिंड : प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग, एक की मौत, 10 घंटे से आग बुझा रही फायर बिग्रेड, अब तक नही पाया काबू
भिंड। इंडस्ट्रियल एरिया मालनपूर में स्थित प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के कर्मचारियों में अफरा-तफरी का महौल बन गया।  फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां कई घंटों से आग बुझाने की कोशिश कर रही है। फिल्हाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

आग का कारण शॉर्ट सर्किट

दरअसल भिंड के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगी, जिसने दोपहर तक भीषण रूप ले लिया। फैक्ट्री में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस दौरान एक कर्मचारी की दम घुटने से मौत की भी खबर है। घटना के समय फैक्ट्री में 76 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिन्हें आग और धुएं को देखकर बाहर निकाल लिया गया।

सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला

फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, दमकल कर्मचारियों को आग बुझाते समय एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फैक्ट्री में करोड़ों का नुकसान

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एक कर्मचारी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर, मालनपुर, गोहद और मौ की दमकल गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। फैक्ट्री में करोड़ों का नुकसान हुआ है। अचानक आग लगने के कारणों की जांच प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कर रहे हैं। मालनपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।

जिला प्रशासन मौके पर मौजूद

बता दें कि भिंड जिले का मालनपुर सबसे बड़ा इंडस्ट्रीज एरिया है। यहां तकरीबन 200 से ज्यादा बड़ी फैक्टरियां हैं। जहां आग लगी है, वहां आसपास कई फैक्टरियां संचालित हो रही है। यही वजह है कि आग कहीं बेकाबू ना हो जाए, इसको लेकर पूरा जिला प्रशासन मौके पर मौजूद है। ये भी पढ़ें - Women’s U19 World Cup Final : टीम इंडिया लगातार दूसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts