भिंड-इटावा हाईवे पर हादसा : 150 की रफ्तार में थी गाड़ी... सड़क किनारे पोल से टकराई कार, मामा-भांजे की मौत; चार की हालत गंभीर

Follow on Google News
भिंड-इटावा हाईवे पर हादसा : 150 की रफ्तार में थी गाड़ी... सड़क किनारे पोल से टकराई कार, मामा-भांजे की मौत; चार की हालत गंभीर
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर गुरुवार-शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक कार सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई। कार की स्पीड 150 किमी प्रति घंटा से ज्यादा थी। हादसे में कार में सवार छह लोगों में से मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि बाकी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, बैतूल के रहने वाले आकाश जाटव (30) अपने फूफा के घर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने भिंड आया था। आकाश अपने मामा नरेंद्र जाटव और चार अन्य लोगों के साथ रात को एक ढाबे पर खाना खाने गया था। रात करीब 1 बजे जब वे लौट रहे थे, तो कोहरे और तेज रफ्तार के कारण उनकी कार भारौली तिहारी के पास सड़क किनारे लगे पोल से टकरा गई और फिर एक होर्डिंग से भी जा टकराई। ट्रक चालकों ने इस हादसे की जानकारी डायल 100 पर दी।

मामा-भांजे की मौके पर ही मौत

हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे मामा नरेंद्र जाटव और भांजे आकाश जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। कार में पीछे की सीट पर बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- उमरिया : धान खरीदी केंद्र पर छापा, किसानों से रिश्वत लेने वाले सर्वेयर निलंबित
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts