उमरिया : धान खरीदी केंद्र पर छापा, किसानों से रिश्वत लेने वाले सर्वेयर निलंबित

Follow on Google News
उमरिया : धान खरीदी केंद्र पर छापा, किसानों से रिश्वत लेने वाले सर्वेयर निलंबित
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में धान खरीदी केंद्र अन्नपूर्णा सेवा समिति में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी। किसानों ने जिला कलेक्टर कार्यालय में इसकी शिकायत की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी इंगले ने मौके पर छापा मारा, जिसमें किसानों की शिकायतें सही पाई गईं।

छापे में उजागर हुई गड़बड़ियां

जांच में पता चला कि खरीदी केंद्र पर तैनात दो सर्वेयर किसानों को धान खराब घोषित करने की धमकी दे रहे थे। इसके एवज में वे किसानों से रिश्वत की मांग कर रहे थे। संजय प्रजापति और ललित राय नामक किसानों से इन सर्वेयरों ने 1500 रुपये रिश्वत ली थी। सर्वेयरों ने 2000 रुपये की मांग की थी, लेकिन 1500 रुपए पर मामला तय हुआ। देखें वीडियो...

सर्वेयर निलंबित, पुलिस में मामला दर्ज

डिप्टी कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों सर्वेयरों को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही सर्वेयरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं कोतवाली थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डिप्टी कलेक्टर के छापे के बाद यह स्पष्ट हो गया कि केंद्र पर किसानों को अनुचित तरीके से परेशान किया जा रहा था। ये भी पढ़ें- दतिया में भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष को मारी गोली, पैर में गोली लगने से घायल, मंदिर जाते समय किया हमला
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts