CG NEWS: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौके पर मौत

भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर तड़के हुआ भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद कार पेड़ में घुसी, पुलिस जांच में जुटी भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर सेक्टर-8 से ग्लोब चौक की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार गुरुवार तड़के करीब 4 बजे अनियंत्रित हो गई। कार में सेक्टर-6 निवासी दीपक और उसका दोस्त कौशिक सवार थे।
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौके पर मौत

विष्णु गौतम, भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार चला रहे दीपक और उसके दोस्त कौशिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बारिश में डूबा जैजैपुर सरकारी अस्पताल: डिलीवरी रूम से जनरल वार्ड तक घुसा नाली का गंदा पानी, मरीजों ने दहशत में काटी रात


सुबह 4 बजे हुआ हादसा

भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर सेक्टर-8 से ग्लोब चौक की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार गुरुवार तड़के करीब 4 बजे अनियंत्रित हो गई। कार में सेक्टर-6 निवासी दीपक और उसका दोस्त कौशिक सवार थे।

पहले डिवाइडर, फिर पेड़ से टकराई कार

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

/img/129/1784786033787

ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में BJP-कांग्रेस टकराव: SI समेत 16 पुलिसकर्मी घायल, 12 कांग्रेस नेताओं पर FIR, देर रात अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर

मौके पर ही दोनों की मौत

हादसे में चालक दीपक और उसके बगल में बैठे कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सुपेला स्थित मर्च्युरी भेजा।

/img/129/1784786044335

दोस्तों के साथ थे, फिर अचानक निकले

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे से कुछ देर पहले दोनों अपने दोस्तों के साथ थे। इसके बाद बिना किसी को बताए कार लेकर निकल गए। वे सुबह इतनी जल्दी कहां जा रहे थे, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: राजीव भवन घेराव पर सियासत गरम, कांग्रेस का आरोप- भाजपा नहीं, पूरी सरकार हमला करने आई

पुलिस कर रही जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। हादसे के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts