CG NEWS: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौके पर मौत
भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सेक्टर-6 निवासी दीपक अपने दोस्त कौशिक के साथ कार से निकला था। दोनों सुबह करीब चार बजे सेक्टर-8 से ग्लोब चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और उसके बाद सीधे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दीपक और कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने
PREM
23 Jul 2026




























