PlayBreaking News

Bhopal News : रशियन गर्ल के चक्कर में फंसा भेल का रसिक अधिकारी, अश्लील वीडियो पड़ गए जेब पर भारी

Follow on Google News
Bhopal News : रशियन गर्ल के चक्कर में फंसा भेल का रसिक अधिकारी, अश्लील वीडियो पड़ गए जेब पर भारी
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर हनीट्रैप का मामला सामने आया है। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) के एक अधिकारी को हनीट्रैप के जाल में फंसाया गया। रशियन युवती से मुलाकात के लिए होटल में बुलाया, जहां 25 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए और फिर ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपए मांगे गए। इतना ही नहीं वसूली के लिए आरोपी ने अधिकारी को अगवा कर जबलपुर ले गया। किसी तरह से वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित अधिकारी के पुराने दोस्त और उसकी दो महिला मित्रों समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी को को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश में की जा रही है।

अफसर को ऐसे जाल में फंसाया

गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अधिकारी गोविंदपुरा इलाके में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि साकेत नगर का रहने वाला आरोपी शशांक वर्मा उर्फ सन्नी भेल और पीडब्ल्यूडी में स्क्रैप के ठेके लेता है। इसी सिलसिले में दोनों का मिलना-जुलना होता था और दोस्ती थी। एक पार्टी के दौरान सन्नी ने अफसर की मुलाकात दो महिलाओं से कराई और फोन नंबर भी एक्सचेंज कराए। जब को महिलाओं पर भरोसा हुआ तो सन्नी ने होटल में कमरे का इंतजाम किया। यहां अफसर के पास महिला को भेजा। कमरे में लगे खुफिया कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके कुछ दिन बाद फिर से आरोपी ठेकेदार ने दूसरी महिला को रशियन बताकर अफसर से मिलवाया। पहले की ही तरह कमरे में खुफिया कैमरों का सेटअप जमाया हुआ था। यहां एक बार फिर महिला और फरियादी की अश्लील वीडियो बना ली।

ब्लैकमेल कर वसूले ढाई लाख

आरोपी फोटो-वीडियो दिखाकर अफसर को ब्लैकमेल करने लगा। सन्नी ने वीडियो डिलीट कराने के लिए 14 अगस्त को 25 लाख रुपए मांगे और वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी। इसके बाद पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपए कैश लिए। फिर 50 हजार रुपए और ले लिए। 30 अगस्त को सन्नी ने अफसर से 5 लाख रुपए मांगे। साथ ही कार से जबलपुर ले गया। जहां 1 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद 10 दिन में बचे 22.50 लाख रुपए देने की शर्त पर छोड़ दिया। अफसर ने भोपाल आकर पुलिस से शिकायत की।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने खुद के पास 25 से 27 वीडियो होने का दावा किया था। पुलिस ने जांच के बाद सन्नी, उसकी सहयोगी ममता द्विवेदी, दीपक भगोरे, पूजा राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया। सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बाकी साथी फरार हैं। डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने बताया कि पुलिस आरोपी महिलाओं ममता द्विवेदी और पूजा राजपूत सहित क्राइम ब्रांच के एक कथित पुलिसकर्मी की भी तलाश कर रही है।  Katni Killer Father : अचानक पिता के सिर पर सवार हुआ शैतान, 6 साल के बेटे को गोली मारकर खुद को किया शूट
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts