Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एशिया कप ट्रॉफी के बिना भी मालामाल हुई BCCI, कुछ नहीं कर पाएं मोहसिन नकवी, बोर्ड ने एशिया कप से की 100 करोड़ की कमाई

एशिया कप ट्रॉफी के बिना भी मालामाल हुई BCCI, कुछ नहीं कर पाएं मोहसिन नकवी, बोर्ड ने एशिया कप से की 100 करोड़ की कमाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही बगैर ट्रॉफी के जश्न मनाया हो। फाइनल मैच में जहां प्रेसेंटेशन के दौरान ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपने हाथों से भारतीय टीम को ट्रॉफी देने पर अड़े रहे। लेकिन, इंडियन प्लेयर्स ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं ली। इसके बावजूद नकवी बीसीसीआई को छप्परफाड़ कमाई करने से नहीं रोक पाएं। 

    अब तक नहीं मिली ट्रॉफी

    टीम इंडिया पाकिस्तान पर जीत के बाद कुछ अलग ही अंदाज में नजर आई। जहां पाक से पहले मुकाबलें से लेकर फाइनल में भी नो हैंड-शेक को फॉलो किया गया। दूसरी ओर पीसीबी अध्यक्ष और एसीसी चीफ मोहसिन नकवी मैदान में बहुत देर इंतजार के बाद ट्रॉफी अपने साथ होटल ले गए। जिसके बाद से लेकर अब तक टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रॉफी दुबई स्थित एसीसी ऑफिस में रखी है। 

    बीसीसीआई की आईपीएल वैल्यूएशन में भारी गिरावट

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस समय भले ही अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर मोटा मुनाफा कमा रही हो, लेकिन आईपीएल में बोर्ड घाटे में चल रही है। साल 2025 में बीसीसीआई की वैल्यूएशन 76,100 करोड़ आंकी गई। जो साल 2024 के मुकाबलें 5900 हजार करोड़ कम है। 2024 में बोर्ड की वैल्यू 82 हजार करोड़ थी।   

    एशिया कप से 110 करोड़ का फायदा

    बीसीसीआई को एशिया कप की मदद से इंटरनेशनल टूर से 109.44 करोड़ का फायदा हुआ है। इसमें एशिया कप होस्ट के साथ ही टी-20 कप की पार्टिसिपेशन फीस से भी फायदा मिला है। बोर्ड को साल 2025-26 के फाइनेंशियल ईयर से 6700 करोड़ फायदे की उम्मीदें है, जो साल 2017-18 में मिले 666 करोड़ से 10 गुना अधिक है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts