जबलपुरमध्य प्रदेश

जंगली सूअर का शिकार करने बिछाए थे तार, करंट लगने से तेंदुए की मौत; तीन शिकारियों को गिरफ्तार

बालाघाट जिले में करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने दक्षिण सामान्य वन परिक्षेत्र किरनापुर अंतर्गत बेलगांव बीट के बीट क्रमांक 228 में तेंदुए का शव बरामद किया। मौके से करंट बिछाने के लिए इस्तेमाल किया गया जीआई तार, सैकड़ों इंजेक्शन की शीशियां और बांस की खूंटी को भी बरामद किया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जंगली सूअर के लिए लगाया था करंट

जानकारी के मुताबिक, वन परिक्षेत्र किरनापुर अंतर्गत बेलगांव बीट जंगल ग्राम किन्ही के कुछ लोगों द्वारा जंगली सूअर का शिकार करने के लिए विद्युत तार लगाकर उसमें करंट प्रवाहित किया था। जिसमें सुअर की जगह तेंदुए चपेट में आ गया। वन विभाग ने किन्ही गांव के महाजन टोला निवासी गजेंद्र उईके, ग्राम बंजारी टोला निवासी ब्रजलाल सहित एक अन्य को तेंदुए का शिकार करने के संदेह आधार पर गिरफ्तार किया है।

पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से चारों पंजे और जबड़ा काटने के बाद गाड़वी नाले समीप गाड़ दिया। रविवार को वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर नाले किनारे से तेंदुए का शव खुदवाया। पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तेंदुए की उम्र लगभग 5 वर्ष बताई जा रही है।

वन विभाग के कर्मचारियों ने डॉग स्क्वॉयड की मदद लेकर जांच शुरू कर ली है। मामले में संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मामले में और कौन शामिल रहा है। इसके बाद उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, शिवपुरी-ग्वालियर हाईवे पर हुआ हादसा; जांच में जुटा वन विभाग

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button