Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Badaun Double Murder Case : जावेद ने बच्चों की हत्या मामले में किया बड़ा खुलासा, वजह जान चौंक जाएंगे आप, घटना वाले दिन बाजार से खरीदा था चाकू

Badaun Double Murder Case : जावेद ने बच्चों की हत्या मामले में किया बड़ा खुलासा, वजह जान चौंक जाएंगे आप, घटना वाले दिन बाजार से खरीदा था चाकू
बदायूं। बदायूं में दो सगे भाइयों आयुष (13) और अहान (6) की हत्या के आरोपी और मुठभेड़ में मारे गए साजिद के भाई जावेद ने बुधवार रात बरेली में समर्पण कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने जावेद से पूछताछ की। इसमें दोनों सगे नाबालिग भाइयों के मर्डर का खुलासा हो गया है। पूछताछ में जावेद ने कई जानकारी दी है। जावेद ने पुलिस को बताया- साजिद को बच्चे पसंद नहीं थे, इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया।

मानसिक रूप से परेशान था साजिद

जावेद ने पुलिस को बताया, साजिद की 4 साल पहले शादी हुई थी। उसका कोई भी बच्चा नहीं था। साजिद की पत्नी के गर्भ में ही बच्चे मर जाते थे। वो दुकान के आस-पास के बच्चों से नफरत करता था। इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया। वो मानसिक रूप से परेशान भी था। घटना वाले दिन ही उसने बाजार से एक चाकू भी खरीदा था।

साजिद ने चाकू खरीदने की बताई थी यह वजह

जावेद ने आगे बताया, भाई साजिद जब बाजार से चाकू खरीद कर लाया, तो मैंने कारण भी पूछा। जिस पर साजिद ने कहा- रमजान में गोश्त काटने के लिए लाया हूं। शाम को जब हम लोग घर जाने लगे तो साजिद ने कहा- चल विनोद के घर घूम कर आते हैं। हम लोग बाइक से विनोद के घर गए। मैं बाइक लेकर नीचे खड़ा था। साजिद घर के अंदर चला गया।

लौटने पर खून से सने थे साजिद के हाथ

थोड़ी देर बाद वो घर से बाहर आया तो उसके हाथ खून से सने थे। मैं यह देखकर डर गया। तभी पीछे से विनोद के घर वाले बाहर आए। भीड़ भी जमा होने लगी। मैं डर गया और वहां से भाग निकले। उन लोगों ने हमें पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, हम लोग मौके से भाग गए। https://twitter.com/psamachar1/status/1770711514694971485?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1770711514694971485%7Ctwgr%5E68c6870f6e139d2e668c4ca3b55cfc2ba4d863b5%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpeoplesupdate.com%2Fbadaun-double-murder-case-update-accused-javed-arrested-from-bareilly-video-uttar-pradesh-latest-news-in-hindi%2F

वीडियो जारी कर जावेद ने किया था सरेंडर

बदायूं हत्याकांड में 2 दिनों से फरार चल रहे जावेद को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया था। जावेद की गिरफ्तारी से पहले उसका एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें उसने सरेंडर करने बरेली आने की बात कही थी।

मृतकों के घर के सामने ही है आरोपियों की दुकान

बता दें कि बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार 19 मार्च की शाम दो सगे भाइयों को कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों की पहचान आयुष (14) और अन्नू उर्फ हनी (6) साल के रुप में हुई थी। जिस समय यह घटना हुई तब पिता विनोद किसी काम से बाहर गए थे। इनके घर के आरोपी सामने ही साजिद और जावेद सैलून चलाते थे। Badaun Double Murder Case Update Accused Javed Arrested

दूसरी मंजिल पर गए और बच्चों पर कर दिया हमला

मंगलवार (19 मार्च) देर शाम साजिद और जावेद, विनोद के घर की दूसरी मंजिल पर चले गए। वहीं, मां संगीता नीचे अपने पार्लर में थीं। ऊपर जाते ही दोनों आरोपियों ने तीनों बच्चों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें आयुष और हनी की मौत हो गई। वहीं तीसरा बच्चा पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर घरवाले और आस-पास के लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।

“पैसे मांगे फिर बच्चों को मार दिया”

बच्चों की मां संगीता ने बताया, ”साजिद और जावेद बाइक से मेरे घर आए थे। साजिद ने कहा कि भाभी मेरी पत्नी की डिलीवरी होनी है। वह अस्पताल में भर्ती है। मुझे 5000 रुपए दे दीजिए। मैंने साजिद को पैसे दे दिए। इसके बाद मैंने उससे कहा चाय पी लो। साजिद ने कहा कि उसे घबराहट हो रही है। वह छत पर टहल रहा है। छत पर जाकर साजिद ने मेरे दोनों बच्चों की हत्या कर दी। हत्या का क्या कारण है पता नहीं है। मेरा उन लोगों से कोई विवाद नहीं है।” ये भी पढ़ें - बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार : कहा- मेरे भाई ने हत्या की, नेपाल भागने की फिराक में था
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts