इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

जन्माष्टमी पर बाबा महाकाल की अलौकिक भस्म आरती, श्रीकृष्ण स्वरूप में दिए दर्शन, पहलवान नरसिंह यादव और एक्टर कबीर दुहन सिंह ने लिया आशीर्वाद

उज्जैन। जन्माष्टमी पर्व के मौके पर आज विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालु दर्शन हेतु कतार में लगे हुए थे। तड़के 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए और 3 बजे भस्म आरती चालू हुईं। जिसमें हजारों से श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं जन्माष्टमी पर मोर पंख, आभूषण अर्पित कर श्रीकृष्ण के स्वरूप में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया।

महाकाल ने श्रीकृष्ण स्वरूप में दिए दर्शन

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर त्योहार और पर्व सबसे पहले मनाए जाने की परंपरा है। इसी के चलते आज बाबा के दरबार में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया और विशेष भस्म आरती की गई। भस्म आरती के पहले भगवान महाकाल को जल से स्नान कर दूध, दही, शहद और फलों के रस से महा पंचामृत अभिषेक किया गया।

इसके बाद भांग और चंदन से आकर्षक श्रृंगार कर भगवान को वस्त्र धारण कराए गए। तत्पश्चात बाबा महाकाल को भस्म रमा कर ढोल नगाड़े और शंखनाद से भस्म आरती की गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज भगवान महाकाल ने श्रीकृष्ण स्वरूप में दर्शन दिए।

पहलवान नरसिंह यादव और साउथ एक्टर कबीर दुहन सिंह।

ओलंपिक पहलवान और साउथ एक्टर ने किए दर्शन

भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भारत के ओलंपिक पहलवान नरसिंह यादव और साउथ फिल्म के प्रसिद्ध अभिनेता कबीर दुहन सिंह सहित ने भी दर्शन लाभ लिए।

(इनपुट – संदीप पांडला)

ये भी पढ़ें- VIDEO : उज्जैन के गोपाल मंदिर में मना श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, कान्हा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

ये भी पढ़ें- सांवरे के रंग में रंगा प्रदेश, जन्माष्टमी पर प्रदेश भर में तैयारियां, सोने के आभूषण और रेशमी वस्त्र पहन राधा संग झूला झूलेंगे कान्हा

संबंधित खबरें...

Back to top button