PlayBreaking News

INDORE NEWS : एनकाउंटर में शूटर के घायल होने के बाद सुर्खियों में आया आजाद नगर हत्याकांड, 3 लाख में ली थी मर्डर की सुपारी, मिले महज 5000 रुपए

Follow on Google News
INDORE NEWS : एनकाउंटर में शूटर के घायल होने के बाद सुर्खियों में आया आजाद नगर हत्याकांड, 3 लाख में ली थी मर्डर की सुपारी, मिले महज 5000 रुपए
हेमंत नागले, इंदौर। रविवार रात इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में मोइन नाम के एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या के बाद मंगलवार को पुलिस द्वारा दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने 3 लाख रुपए में युवक की हत्या करने की सुपारी ली थी। इन्हें एडवांस के रूप में महज 5000 रुपए मिले, बाकी की रकम काम होने के बाद मिलनी थी। हालांकि, ये अलग बात है कि ये दोनों बाकी की रकम मिलने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मंगलवार रात इस केस की छानबीन कर रही एसआईटी को इन दोनों आरोपियों की लोकेशन स्कीम नंबर 140 के पास मिली थी।  जब पुलिस इन्हें पकड़ने गई तो इन दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई थीं। इस दौरान एक शूटर वसीम उर्फ शाकिर को पांव में गोली लग गई थी। अब दोनों शूटर पुलिस हिरासत में हैं। एनकाउंटर के बाद अब ये मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है।

दहशत में परिजन, जान बचाने के लिए बेच रहे मकान

मंगलवार को शाकिर का शॉर्ट एनकाउंटर करने के बाद बुधवार को मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी जान को इलाके के बदमाश आरिफ खिलजी से खतरा है। मृतक मोइन के परिजनों ने दावा किया कि उन्होंने इसी संबंध में 8 अक्टूबर को आजाद नगर थाने में एक आवेदन भी दिया था। असल में मोइन का बड़ा भाई मुदस्सिर आरिफ खिलजी की बेटी को भगा ले गया था और उससे शादी कर ली थी। इससे आरिफ खिलजी नाराज था। अब इस घटना के बाद मृतक के डरे हुए परिजनों ने अपने मकान को बेचने की तैयारी कर ली है। मोइन के परिजनों ने मकान के बाहर लिखा है कि “हमें जान का खतरा है और आरोपी हमें मार डालेंगे, इसलिए मकान बेचना है।" https://twitter.com/psamachar1/status/1790642054143602944

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद अब पुलिस गहराई से पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। डीसीपी जोन 1 विनोद मीणा ने दावा किया कि मृतक के परिवार को किसी से भी डरने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही मीणा ने दावा किया कि इस पूरे मामले में हर एक एंगल से पुलिस गहराई से जांच कर रही है। मीणा ने कहा कि आरिफ खिलजी समेत जिन भी आरोपियों पर मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं, वे सभी जांच के दायरे में है। इनमें से जिनके भी खिलाफ सबूत मिलेंगे, उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। ये भी पढ़ें- इंदौर में शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही शूटर ने चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में पांव में लगी गोली, सुपारी लेकर हत्या का आरोप
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts