Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राम मंदिर को लेकर MP में धूम : अयोध्या रवाना हुई महाकालेश्वर मंदिर में तैयार लड्‌डू प्रसादी, CM डॉ. यादव ने लहराया भगवा ध्वज

Follow on Google News
राम मंदिर को लेकर MP में धूम : अयोध्या रवाना हुई महाकालेश्वर मंदिर में तैयार लड्‌डू प्रसादी, CM डॉ. यादव ने लहराया भगवा ध्वज
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानस भवन से 5 लाख लड्डू प्रसादी के कंटेनरों को भगवा ध्वज लहराकर अयोध्या रवाना किया। ये लड्‌डू प्रसादी अयोध्या में 22 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वितरित किए जाएंगे। प्रसादी के पांच कंटेनरों को भोपाल के मानस भवन से रवाना किया गया। इसके अलावा सीएम ने रामगोपाल सोनी की किताब अयोध्या का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी समेत बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु मौजूद थे।

कड़ी सुरक्षा में अयोध्या पहुंचेगी प्रसादी

अयोध्या भेजे जाने वाले 5 लाख लड्डू प्रसाद के कंटेनर कड़ी सुरक्षा में अयोध्या तक पहुंचेंगे। पूरी तरह से कवर्ड कंटेनरों में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की देखरेख में मंदिर के कुछ कर्मचारी भी इन कंटेनरों के साथ गए हैं। प्रसाद के सभी पैकेट अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण समिति को सौंपे जाएंगे।

लड्डू प्रसादी को मिली फाइव स्टार हाइजीन रेटिंग

भारत सरकार की संस्था फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के लड्डू प्रसादी को हाइजीन के लिए 5 स्टार रेटिंग दी है। इसके अलावा लड्डू प्रसाद को भोग सर्टिफिकेट ओ (ब्लिसफुल हाइजीनिक ऑफरिंग टु गॉड) मिल चुका है।

सीएम यादव ने लिया था जायजा

15 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की चिंतामन जवासिया स्थित महाकालेश्वर भगवान के भोग लड्डू निर्माण इकाई पहुंचे थे। यहां उन्होंने अयोध्या भेजे जाने वाले भोग के लड्डुओं के निर्माण का जायजा लिया था। उन्होंने लड्डू इकाई में बैठकर लड्डू बनाए और पैकिंग भी की। डॉ. यादव ने वहां मौजूद कारीगरों से भी चर्चा की थी।

शुद्ध घी और सूखे मेवों से तैयार हुए लड्डू

प्रबंध समिति के मुताबिक, लड्डू प्रसादी बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाए गए हैं। लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त कारीगरों व कर्मचारियों को लगाया गया। लड्डुओं को पैकेट में पैक कर अयोध्या भेजा गया, एक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है। इनकी लागत करीब 1 करोड़ रुपए है। ये भी पढ़ें- राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एमपी सरकार की पहल, प्रसाद के रूप में अयोध्या भेजे जाएंगे 5 लाख लड्डू; CM डॉ. मोहन यादव बोले- यह हमारा सौभाग्य
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts