ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

जेपी नड्डा का भोपाल दौरा कल : BJP के नए कार्यालय का करेंगे भूमिपूजन, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा रविवार यानी 26 मार्च को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान आप मन की बात कार्यक्रम, नवीन प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन, संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, प्रबुद्धजन समागम एवं प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।

इस प्रकार रहेगा कार्यक्रम

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 मार्च को प्रातः 10.10 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
  • प्रातः 10.45 बजे भोपाल के गांधीनगर मंडल के सनसिटी स्थित बूथ क्रमांक 53 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे।
  • दोपहर 1.55 बजे नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 2.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में भोपाल एवं नर्मदापुरम के संभागीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
  • शाम 5 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करेंगे।
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।

100 करोड़ से तैयार हो रहा भवन, छत पर हेलीपैड

नए मुख्यालय में आधुनिक सभा कक्ष, सेमिनार हॉल और आधुनिक स्टूडियो होंगे। पदाधिकारियों और वीआईपी के रहने के इंतजाम भी इसी मुख्यालय में होंगे। इसके निर्माण में तकरीबन 100 करोड़ की लागत आएगी। इस मुख्यालय की छत पर हेलीपैड भी बनेगा। यानी वीआईपी सीधे मुख्यालय में लैंड कर सकेंगे। यह भवन 10 मंजिला होगा। इसमें हरियाली का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयराजे सिंधिया की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। करीब 50 हजार वर्गफीट क्षेत्र में नए भवन का निर्माण किया जाना है।

पुराने भवन को तोड़कर बनाया जा रहा नया मुख्यालय

मप्र का भाजपा मुख्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय बिल्डिंग में 1992 से संचालित था। इसी कार्यालय से भाजपा ने मप्र में 6 विधानसभा चुनाव लड़े। इन चुनावों में भाजपा तीन बार जीती, जबकि 1993, 1998 और 2018 के चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा। अब इस मुख्यालय को तोड़कर दिल्ली की तर्ज पर नया भवन बनवा रही है। इसका काम शुरू हो चुका है।

हालांकि, विधानसभा चुनाव तक कार्यालय तैयार नहीं हो पाएगा। तक तक के लिए भाजपा ने पुराने आरटीओ भवन को अस्थाई कार्यालय बनाया है। दरअसल, भाजपा की पुरानी बिल्डिंग में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और दुकानें भी हैं। 25 साल पुरान इस बिल्डिंग को अब हाईटेक बनाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button