अशोकनगर में युवती से दुष्कर्म का मामला : आरोपी के घर चला बुलडोजर, CM ने जताई नाराजगी, SP और TI पर कार्रवाई के निर्देश

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में 22 साल की युवती से दुष्कर्म और जबरदस्ती तलवार के दम पर घर से उठाकर ले जाने के मामले में आरोपी का घर ढहाया। वहीं, युवती और उसके परिजनों के साथ हुई मारपीट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाराजगी जताई है। सीएम ने घटना में लापरवाही पर अशोक नगर एसपी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। सीएम की सख्ती के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हुआ है।
वारदात के मुख्य आरोपी कालू उर्फ सलीम पुत्र आबिद खान का घर जमींदोज किया गया। इस मामले में मुख्य आरोपी कालू के अलावा जोधा, समीर और शाहरुख को आरोपी बनाया गया है।
युवती को घसीटकर अपने साथ ले गए बदमाश
हथियारों से लैस ये तमाम बदमाश बैखोफ होकर एक युवती को उसके ही घर से घसीटकर अपने साथ ले जाने लगे। युवती इस दौरान चिल्लाती रही, लेकिन दबंग हाथ में तलवार और रॉड लेकर उसे जबरन बाहर घसीट कर ले गए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मुद्दा प्रदेश भर में तूल पकड़ गया है। पहले लड़की को धमकाया फिर छेड़छाड़ कर वीडियो बनाकर कई बार युवती के साथ किया शोषण। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है।पिता और भाई पर भी किया हमला
घर में घुसे बदमाश जब जबरदस्ती युवती को खींचकर अपने साथ ले जा रहे थे, तभी लड़की के पिता और भाई ने उसे बचाने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने दोनों पर तलवारों से हमला बोल दिया। युवती के पिता और भाई के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, इस दौरान मची चीख-पुकार को सुनकर मोहल्ले में भीड़ जमा हो गई। जिसे देखकर बदमाश लड़की को छोड़कर भाग निकले। इस दौरान ये पूरा मामला मोबाइल कैमरे में कैद हो गया।यह है पूरी घटना
यह घटना अशोकनगर के रामपुर मोहल्ले की है। यहां एक 22 साल की युवती का रिश्ता उसके पिता ने तय कर दिया था। इस बात से चिढ़कर सलीम नाम का बदमाश अपने साथियों के साथ युवती के घर में घुस गया। उन्होंने पहले तो लड़की को घर से ही खींच कर साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन जब परिजनों ने विरोध के बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई तब बदमाशों के हौसले पस्त हुए।











