PlayBreaking News

एक और चीते तेजस की मौत, गले पर चोट के निशान, 106 दिनों में 7 मौतों से चीता प्रोजेक्ट संकट में...

Follow on Google News
एक और चीते तेजस की मौत, गले पर चोट के निशान, 106 दिनों में 7 मौतों से चीता प्रोजेक्ट संकट में...
श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। मंगलवार को एक और चीते तेजस की मौत हो गई। तेजस पार्क में बने बाड़े में अकेला ही था, सुबह उसके गले पर चोट के निशान पाए गए। हालांकि, चोट कैसे लगी, जिससे उसकी जान ही चली गई। इसके बारे में कूनो डीएफओ पीके वर्मा का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है। क्योंकि, बाड़े में साथ में कोई चीता नहीं था, इस समय केवल 5 चीते ही बाड़ों में हैं, जो कि अलग-अलग हैं।

गर्दन पर चोट के निशान

कूनो प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 11 बजे बजे मॉनिटरिंग टीम ने नर चीता तेजस की गर्दन के ऊपरी हिस्से में चोट के निशान देखे थे। इसकी सूचना पालपुर मुख्यालय पर उपस्थित वन्य प्राणी चिकित्सकों को दी गई। वन्य प्राणी चिकित्सकों द्वारा मौके पर जा कर तेजस चीते का मुआयना किया एवं प्रथम दृष्टया घावों को गंभीर पाया। तेजस को बेहोश किया गया और इलाज की तैयारी के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, करीब 2 बजे नर चीता तेजस मृत मिला। तेजस को लगी चोटों के संबंध में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

अब तक चार चीते और तीन शावक की मौत

दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लाए गए कुल 20 चीतों में से अब तक यह 7 वीं मौत है। इसके अलावा यहां पैदा हुए चार शावक में से तीन शावक भी दम तोड़ चुके हैं।

जानें कब-कब हुई मौतें

  • सबसे पहले 27 मार्च 2023 को मादा चीता साशा की मौत हुई थी। साशा की मौत किडनी इन्फेक्शन से हुई।
  • इसके बाद 23 अप्रैल 2023 को साउथ अफ्रीका से लाए गए नर चीता उदय की मौत हुई थी।
  • 9 मई 2023 को मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत हो गई थी। दक्षा को दक्षिण अफ्रीका से कूनो लाया गया था।
  • 23 मई 2023 को मादा चीता ज्वाला के एक शावक की मौत हो गई।
  • 25 मई 2023 को मादा चीता ज्वाला के दो और शावकों ने दम तोड़ दिया था।
  • अब 11 जुलाई 2023 को एक और चीते तेजस की मौत हो गई।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए चीते

भारत में चीतों की आबादी को फिर से बसाने के लिए 8 चीतों को नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 17 सितंबर को इन्हे विशेष बाड़ों में छोड़ा। इनमें 5 मादा और 3 नर चीते शामिल थे। इस साल 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते (7 नर और 5 मादा) कूनो नेशनल पार्क में लाए गए थे। ये भी पढ़ें- 70 साल बाद भारत की जमीं पर जन्मे चीते के दो और शावकों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर; एक शावक पहले ही तोड़ चुका है दम, 60 दिन में 6 मौतें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts