Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Andhra Pradesh Temple Stampede :श्रीकाकुलम भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजन को आर्थिक मदद का ऐलान

Follow on Google News
श्रीकाकुलम भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजन को आर्थिक मदद का ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के मौके पर हुई भगदड़ से मौत के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ठीक हों।

    प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दी जाएगी।

    Twitter Post

    वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़

    आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए। कार्तिक मास होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक थी। बताया जा रहा है कि अचानक धक्का-मुक्की शुरू होने से लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी फैल गई।

    स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है। केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा और निगरानी शुरू कर दी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts