इंदौरमध्य प्रदेश

उज्जैन : पोहा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन महिलाओं की जिंदा जलने से मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में उद्योगपुरी स्थित पोहा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को अचानक आग लग गई। आग में जिंदा जलने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।

आग लगने से तीन महिलाएं जिंदा जलीं

पोहा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाएं जिंदा जल गईं। घटना के वक्त महिलाएं काम कर रही थीं। वहीं, अन्य महिला भी झुलसी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दुर्गा (45) निवासी बोरखेड़ी, आगर और ज्योतिबाई निवासी नागझिरी है। तलाशी में तीसरी महिला का शव भी निकाला गया। वहीं, सीमा नाम की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के दौरे की मिनिस्टर इन वेटिंग लिस्ट जारी, जानिए कौन मंत्री कहां करेगा अगवानी, देखें सूची

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button