PlayBreaking News

‘मैं एलन मस्क के बेटे की मां हूं...’ अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर का सनसनीखेज दावा

Follow on Google News
‘मैं एलन मस्क के बेटे की मां हूं...’ अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर का सनसनीखेज दावा
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लेखिका एश्ले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि वे टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क के बेटे की मां हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 5 महीने पहले गुप्त रूप से इस बच्चे को जन्म दिया था, लेकिन सुरक्षा और निजता के कारण अब तक इसकी घोषणा नहीं की थी। अगर यह दावा सच साबित होता है, तो यह मस्क का 13वां बच्चा होगा।

मीडिया हमारे बच्चे की निजता का सम्मान करे- एश्ले

26 वर्षीय एश्ले सेंट क्लेयर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, "5 महीने पहले मैंने अपने बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया। एलन मस्क उसके पिता हैं। मीडिया में इसे उजागर किया जा रहा है, लेकिन मैं अपने बच्चे को एक सुरक्षित माहौल देना चाहती हूं। मैं मीडिया से अपील करती हूं कि वे हमारे बच्चे की निजता का सम्मान करें।" हालांकि, इस मामले पर अब तक एलन मस्क की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कौन हैं एश्ले सेंट क्लेयर

एश्ले सेंट क्लेयर अमेरिका की एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और लेखिका हैं। उन्होंने एलिफेंट्स आर नॉट बर्ड्स नामक एक किताब लिखी है। वे न्यूयॉर्क के महंगे इलाके मैनहट्टन में रहती हैं, जहां उनका अपार्टमेंट बेहद लग्जरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके अपार्टमेंट का मासिक किराया 12 से 15 हजार डॉलर (लगभग 13 लाख रुपए) के बीच है। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे रूढ़िवादी विचारधारा का समर्थन करने के लिए जानी जाती हैं और टेस्ला साइबर ट्रक रखने वाली शुरुआती लोगों में से एक थीं।

एलन मस्क के 12 बच्चों के पिता

अगर एश्ले सेंट क्लेयर का दावा सही निकलता है, तो यह मस्क की 13वीं संतान होगी। इससे पहले मस्क के 12 बच्चे 3 अलग-अलग महिलाओं से हुए हैं। मस्क की पहली पत्नी जस्टिन विल्सन से छह बच्चे हैं, जिनका नाम नेवादा, विवियन, ग्रिफिन, काई, सैक्सन और डेमियन हैं। दूसरी पत्नी तलुलाह रिले से कोई संतान नहीं हैं। उनकी तीसरी पार्टनर ग्रिम्स से एक्स Æ ए-12, एक्सा और टेक्नो हैं। वहीं, चौथी पार्टनर शिवॉन जिलिस से स्ट्राइडर और एज्योर हैं। हाल ही में जन्मा एक और बच्चा, जिसका नाम और जेंडर गुप्त रखा गया है।

एलन मस्क की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

इस दावे के बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है। कई लोग इसे मस्क की निजी जिंदगी का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रचार का हिस्सा बता रहे हैं। हालांकि, इस मामले में मस्क की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ये भी पढ़ें- रघु राम ने शेयर किया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का अनुभव, बोले- सालों बाद खुलकर बोलने का मौका मिला, स्कूल की टीचर ने की तारीफ 
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts