Amarwara Assembly By-Election 2024 : अमरवाड़ा में 78.71% मतदान, अभी बढ़ सकता है आंकड़ा

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई जो शाम 6 बजे थम गई। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक इस सीट पर 78.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 80 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं एवं 77.40 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि ये आंकड़ा अभी अतिम नहीं है और कल सुबह तक फाइनल आंकड़ा चुनाव आयोग जारी करेगा।
पिछली बार से 10 प्रतिशत कम वोटिंग
यहां चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और शांतपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। शाम को 6 बजने के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदातओं की कतार लगी थी। आयोग ने पीठासीन अधिकारियों को शाम 6 बजे तक कतार में खड़े हुए सभी लोगों को वोट डालने के निर्देश दिए थे। इस कारण की मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे के बाद भी वोटिंग चलती रही। हालांकि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर 88.63 वोट डाले गए थे। यहां वोटिंग के लिए 332 मतदान केंद्र बनाए गए थे और मतगणना 13 जुलाई को होगी। इस सीट पर 9 प्रत्याशी मैदान में हैं और मुख्य मुकाबला बीजेपी के कमलेश शाह, कांग्रेस के धीरन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी के बीच है।अमरवाड़ा में दोपहर 3 बजे तक 66.58% मतदान
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3:00 बजे तक 66.58% मतदान हुआ।
अमरवाड़ा में दोपहर 1 बजे तक 51.98% मतदान
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3:00 बजे तक 51.98% मतदान हुआ।बीजेपी प्रत्याशी ने डाला वोट
बीजेपी प्रत्याशी कमलेश प्रताप शाह ने हर्रई स्थित बांसुरिया कला मतदान केंद्र पर मतदान किया।अमरवाड़ा में सुबह 11 बजे तक 36.81% मतदान
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11:00 बजे तक 36.81% मतदान हुआ।
डॉक्यूमेंट्स को लेकर मतदाता की सुरक्षाकर्मियों से बहस
परिचय पत्र के अभाव में मतदान केंद्र क्रमांक 326 और 327 के बाहर मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। कलेक्टर और एसपी मतदाताओं को समझाते नजर आए। जिसके बाद मामला शांत हुआ। देखें वीडियो...अमरवाड़ा में सुबह 9 बजे तक 16.90% मतदान
अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 16.90% मतदान हुआ।हर्रई विकास खंड में वोट का बहिष्कार
अमरवाड़ा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विकासखंड हर्रई की ग्राम पंचायत सलैया बुलाकी के ग्राम डावरी झील के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। साथ ही ये लोग मतदान स्थल पर रोड नहीं तो वोट नहीं लिखी हुई दफ्ती लेकर पहुंच गए।
कांग्रेस प्रत्याशी ने डाला वोट
कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने आंचलकुंड मतदान केंद्र के बूथ में वोट डाला।











