PlayBreaking News

हो जाइए तैयार, अल्लू अर्जुन Birthday पर अपने फैंस को देने वाले हैं बड़ा गिफ्ट, ठीक इतने बजे आ रहा है Pushpa 2 का टीजर, एक्टर ने खुद दी जानकारी

Follow on Google News
हो जाइए तैयार, अल्लू अर्जुन Birthday पर अपने फैंस को देने वाले हैं बड़ा गिफ्ट, ठीक इतने बजे आ रहा है Pushpa 2 का टीजर, एक्टर ने खुद दी जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। वहीं एक्टर अपने बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल (पुष्पा 2) का फैंस दो साल से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने फैंस को बड़ी खुशखबरी देते हुए फिल्म के टीजर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अल्लू अर्जुन ने खुद रिलीज डेट की जानकारी दी है।

इस दिन रिलीज होगा टीजर

सोमवार 8 अप्रैल सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर टीजर रिलीज होगा। इसकी जानकारी खुद अल्लू अर्जुन ने शेयर की है। इस फिल्म को सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसे 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ है, जो कि भारत की हाईएस्ट बजट फिल्मों में से एक है।

पुष्पा 2 के सेट से नया पोस्टर रिलीज

एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए टीजर की रिलीज डेट का खुलासा किया है। उन्होंने अपने अकाउंट पर दो फोटो शेयर की हैं। पहली तस्वीर में डबिंग स्टूडियो नजर आ रहा है, इसके कैप्शन में लिखा है 'ऑल सेट'। इसके बाद दूसरी तस्वीर में पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसमें एक्टर राजा वाली कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, उनके हाथ में कुल्हाड़ी भी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके पीछे कुछ लोग भी खड़ें नजर आ रहे हैं।

पुष्पा के पहले पार्ट ने जीते दो अवॉर्ड

पुष्पा 2 साल 2021 की फिल्म पुष्पाः द राइज की सीक्वल फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 375 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं इस फिल्म ने हाल ही में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में दो अवॉर्ड हासिल किए थे। पहला अवॉर्ड अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में मिला था। जबकि, दूसरा अवॉर्ड बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए देवी श्रीप्रसाद को मिला था। ये भी पढ़ें-Do Aur Do Pyaar Trailer : बॉयफ्रेंड और पति के बीच फंसी विद्या बालन, प्यार… रोमांस और मिस्ट्री से भरा फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज; जानें कब होगी रिलीज
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts