PlayBreaking News

‘शोहरत भारत में और शौहर पाकिस्तान से...’, सोनाक्षी और तैमूर पर विवादित बयान के बाद, सानिया मिर्जा को लेकर कुमार विश्वास का पुराना वीडियो वायरल

Follow on Google News
‘शोहरत भारत में और शौहर पाकिस्तान से...’, सोनाक्षी और तैमूर पर विवादित बयान के बाद, सानिया मिर्जा को लेकर कुमार विश्वास का पुराना वीडियो वायरल
मशहूर कवि कुमार विश्वास अपने विवादित बयानों के कारण फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके निकाह को लेकर सवाल उठाए हैं। इससे पहले, उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी अपने बयानों के जरिए निशाने पर लिया था।

2011 में सानिया मिर्जा पर दिया था बयान

वायरल हो रहा वीडियो 2011 का है, जिसमें कुमार विश्वास सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी पर टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं, "सानिया मिर्जा ने जीवनभर शोहरत भारत से कमाई और शौहर पाकिस्तान से चुना। मैंने उन्हें एसएमएस भी किया था कि अगर आपको हिटर ही चाहिए तो हमारे यहां भी यूसुफ पठान हैं। लेकिन उनकी समझ में नहीं आया।" सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी की थी और पिछले साल जनवरी 2024 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से दूसरा निकाह कर लिया।

करीना और सैफ के बेटे तैमूर पर दिया था बयान

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के नाम को लेकर कुमार विश्वास ने कहा था, "इतने नाम पड़े हैं यार, कुछ भी रख लेते तुम। रिजवान, उस्मान, यूनुस रख लेते। हुजूर के नाम पर कोई नाम रख लेते। तुम्हें वो लफंगा ही मिला था बच्चे का नाम रखने के लिए।" कुमार विश्वास का यह बयान उस समय आया जब करीना और सैफ ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा, जो ऐतिहासिक रूप से एक आक्रमणकारी शासक के रूप में जाना जाता है। इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी, लेकिन करीना और सैफ ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सोनाक्षी सिन्हा पर भी साधा निशाना

सोनाक्षी सिन्हा की शादी और उनके परिवार के घर रामायण को लेकर भी कुमार विश्वास ने टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा थी कि अपने बच्चों को रामायण और गीता पढ़ाओ, वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण है, लेकिन आपकी लक्ष्मी कोई और ले जाए। उन्होंने यह बयान सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को लेकर किया था। ये भी पढ़ें- सागर में हादसा : बोलेरो और ट्रक की टक्कर से 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 घायल
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts