बॉलीवुडमनोरंजन

46 की उम्र में प्रीति जिंटा बनीं जुड़वा बच्चों की मां, सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 46 साल की उम्र में प्रीति जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी है। प्रीति ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

प्रीति ने गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा, मैं आज आप सभी के साथ अच्छी खबर शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत करते हैं। मैं डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट को इस खूबसूरत जर्नी के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं। ढेर सारा प्यार – जीन, प्रीति, जय और जिया।’

प्रीति ने पांच साल पहले की थी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपने से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जेन गुडइनफ से 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलस में शादी की थी। यह शादी राजपूती अंदाज में की गई थी। शादी गुपचुप तरीके से हुई थी और इनकी वेडिंग फोटोज भी करीब 6 महीने बाद मीडिया में आई थीं। अभी दोनों अमेरिका में रहते हैं। बता दें कि जीन पेशे से लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।

बॉलीवुड के ये एक्टर्स भी सरोगेसी से बने हैं पेरेंट्स

जानकारी के अनुसार सरोगेसी का रास्ता चुनने वाली प्रीति जिंटा पहली सिलेब्रिटी नहीं हैं। इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेंट बन चुके हैं। जिसमें करण जौहर, सनी लियोनी और एकता कपूर का नाम शामिल हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button