Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

सीएम केजरीवाल के PA पर लगाया मारपीट का आरोप, स्वाति मालीवाल के नाम पर दिल्ली पुलिस को आया कॉल, जांच के लिए पहुंची टीम

Follow on Google News
सीएम केजरीवाल के PA पर लगाया मारपीट का आरोप, स्वाति मालीवाल के नाम पर दिल्ली पुलिस को आया कॉल, जांच के लिए पहुंची टीम
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। सीएम हाउस के भीतर से दिल्ली पुलिस को पीसीआर कॉल की गई। कॉल करने वाले ने खुद को स्वाति मालीवाल बताया। कॉलर ने कहा- स्वाति मालीवाल बोल रही हूं, दिल्ली CM हाउस में मेरे साथ मारपीट हुई है।

पुलिस को किया पीसीआर कॉल

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सीएम आवास के भीतर से सोमवार सुबह लगभग 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक पीसीआर कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि वह स्वाति मालीवाल बोल रही है। उन्होंने सीएम हाउस के भीतर खुद के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। ये आरोप सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर लगाए हैं।

सीएम हाउस पर नहीं मिली स्वाति

सूचना के आधार पर पुलिस कंट्रोल रूम की जिप्सी वहां पहुंची, लेकिन पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती। इस सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्वाति वहां नहीं मिली। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के भीतर नहीं जा सकती। पुलिस पीसीआर कॉल की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस को नहीं मिली लिखित शिकायत

हालांकि, पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। स्वाति मालीवाल की ओर से भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बता दें कि बिभव कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक हैं। ये भी पढ़ें- Raisen News : सड़क हादसे में पूर्व BJP जिलाध्यक्ष की मौत, खड़ी कार को डंपर ने टक्कर मारी, बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts