कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Virus: देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले… बीते 24 घंटों में 2500 से ज्यादा नए केस आए सामने

देश में एक बार फिर कोरोना तेजी से पैर पसारने लगा है। बढ़ते संक्रमण के साथ सरकार भी अलर्ट होती नजर आ रही है। कई राज्यों में एक बार फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,527 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 33 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1,656 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 15,079 हो गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

कुल मामले: 4,30,54,952
एक्टिव केस: 15,079
कुल रिकवरी: 4,25,17,724
कुल मौतें: 5,22,149
कुल वैक्सीनेशन: 1,87,46,72,536

आज 76 मरीज अधिक मिले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रमित मिले थे और 54 लोगों की मौत हुई थी। आज के आंकड़े को देखा जाए तो इसमें 76 संक्रमितों की वृद्धि हुई है।

दिल्ली ने बढ़ाई चिंता

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,042 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अब संक्रमण दर 4.64 फीसदी हो गई है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 121 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 121 नए मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि, यहां एक भी मौत नहीं हुई है। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 68 नए मामले मिले हैं।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में घमासान: मातोश्री के बाहर ‘हनुमान’ चालीसा पढ़ने पर अड़ीं नवनीत राणा, विरोध के लिए शिवसैनिक भी मैदान में

संबंधित खबरें...

Back to top button