PlayBreaking News

69th Filmfare Awards 2024 : ‘एनिमल’ को सबसे ज्यादा 19 कैटेगरी में नॉमिनेशन, बेस्ट एक्टर के लिए शाहरुख, विक्की सहित ये सितारे नॉमिनेट; इस तारीख को अवार्ड सेरेमनी

Follow on Google News
69th Filmfare Awards 2024 : ‘एनिमल’ को सबसे ज्यादा 19 कैटेगरी में नॉमिनेशन, बेस्ट एक्टर के लिए शाहरुख, विक्की सहित ये सितारे नॉमिनेट; इस तारीख को अवार्ड सेरेमनी
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें एडिशन के लिए नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट कर दी गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर करण जौहर, जान्हवी कपूर और वरुण धवन ने इस बारे में अनाउंसमेंट की। दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान के साल 2023 की रिलीज दो ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ और ‘डंकी’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन लिस्ट में डाया गया है। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को सबसे ज्यादा 19 नॉमिनेशन हासिल हुए हैं। चलिए यहां जानते हैं फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 के नॉमिनेशन की डिटेल्स के बारे में।

28 जनवरी को गुजरात में होगी अवार्ड सेरेमनी

69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 का आयोजन गुजरात टूरिज्म के साथ मिलकर 28 जनवरी को गुजरात के गांधीनगर में किया जा रहा है। यह बॉलीवुड फिल्मों के सबसे बड़े अवार्ड्स में से एक माना जाता है। इससे पहले 27 जनवरी को टेक्निकल अवार्ड सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जिसे आयुष्मान खुराना होस्ट करने वाले हैं। वहीं, 28 जनवरी को होने वाले मेन इवेंट को आयुष्मान के साथ करण जौहर और मनीष पॉल होस्ट करेंगे।

यहां देखें पूरी नॉमिनेशन लिस्ट

बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेशन

  • 12वीं फेल
  •  एनिमल
  •  जवान
  • ओह माय गॉड 2
  • पठान
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नॉमिनेशन (बेस्ट डायरेक्टर)

  • अमित राय (ओएमजी 2)
  • एटली (जवान)
  • करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  •  संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
  • सिद्धार्थ आनंद (पठान)
  • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नॉमिनेशन (बेस्ट एक्टर)

  • रणबीर कपूर (एनिमल)
  • रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • शाहरुख खान (डंकी)
  • शाहरुख खान (जवान)
  • सनी देओल (गदर 2)
  • विक्की कौशल (सैम बहादुर)

प्रमुख भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नॉमिनेशन (बेस्ट एक्ट्रेस)

  • आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • भूमि पेडनेकर (थैंक यू फॉर कमिंग)
  • दीपिका पादुकोण (पठान)
  • कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)
  • रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
  • तापसी पन्नू (डंकी)

सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम के लिए नॉमिनेशन (बेस्ट म्यूजिक एल्बम)

  • 'एनिमल' (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आसिम केमसिन, हर्षवर्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)
  • 'डंकी' (प्रीतम)
  • 'जवान' (अनिरुद्ध रविचंदर)
  • 'पठान' (विशाल और शेखर)
  • 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (प्रीतम)
  • 'तू झूठी मैं मक्कार' (प्रीतम)
  • 'जरा हटके जरा बचके' (सचिन-जिगर)

बेस्ट स्टोरी के लिए नॉमिनेशन

  • अमित राय (ओएमजी 2)
  • अनुभव सिन्हा (भीड़)
  • एटली (जवान)
  • देवाशीष मखीजा (जो राम)
  • इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • करण श्रीकांत शर्मा (सत्यप्रेम की कथा)
  • पारिजात जोशी और तरुण डुडेजा (धक-धक)
  • सिद्धार्थ आनंद (पठान)
  • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
ये भी पढ़ें - Vijay Sethupathi Birthday : बिजनेस फेल होने पर नौकरी करने दुबई गए थे विजय सेतुपति, पैसे की लालच में एक्टिंग में आजमाई किस्मत, फिल्मी कहानी से कम नहीं है एक्टर की लव लाइफ
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts