नई दिल्ली। सीबीएसई ने सोमवार रात 10वीं-12वीं कक्षा की टर्म 1 बोर्ड परीक्षा 2022 की डेट शीट जारी दी। डेटशीट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की गई। 10वीं कक्षा की पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होकर 11 दिसंबर तक चलेगी। 12वीं कक्षा की पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलेंगी।
वहीं टर्म 2 बोर्ड परीक्षा मार्च-अप्रैल 2022 में आयोजित की जाएगी। टर्म-1 परीक्षा में स्टूडेंट्स से केवल ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे वहीं टर्म 2 में दोनों ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। टर्म 1 की परीक्षा सिर्फ 90 मिनट की होगा वहीं टर्म 2 की परीक्षा दो घंटे की होगा। ये दोनों ही परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। दोनों परीक्षाओं का 50-50 प्रतिशतवेटेज लेकर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
10वीं कक्षा की पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा
30 नवंबर | सोशल साइंस |
2 दिसंबर | साइंस |
3 दिसंबर | होम साइंस |
4 दिसंबर | गणित |
8 दिसंबर | कंप्यूटर एप्लीकेशन |
9 दिसंबर | हिंदी |
11 दिसंबर | इंग्लिश |
12वीं कक्षा की पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा
1 दिसंबर | सोशियोलॉजी |
3 दिसंबर | इंग्लिश |
6 दिसंबर | गणित |
7 दिसंबर | फिजिकल एजुकेशन |
8 दिसंबर | बिजनेस स्टडीज |
9 दिसंबर | ज्योग्राफी |
10दिसंबर | फिजिक्स |
11 दिसंबर
13 दिसंबर |
साइकोलॉजी
अकाउंटेंसी |
14 दिसंबर | केमिस्ट्री |
15 दिसंबर | इकोनॉमिक्स |
16 दिसंबर | हिंदी |
17 दिसंबर | पॉलिटिकल साइंस |
18 दिसंबर | बायोलॉजी |
20 दिसंबर | हिस्ट्री |
21 दिसंबर | कंप्यूटर एप्लीकेशन / इनफॉर्मेशन प्रैक्टिस |
22 दिसंबर | होम साइंस |