PlayBreaking News

प्रदेशभर के 3000 जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, अस्पतालों में इलाज प्रभावित

Follow on Google News
भोपाल। प्रदेशभर के करीब 3000 जूनियर डॉक्टर आज सुबह से ही हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं बंद कर दी हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरीश पाठक ने बताया कि मांगें नहीं माने जाने तक हम हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जूनियर डॉक्टर्स की जायज मांगों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए एवं उच्च न्यायालय के आदेश के विपरीत जाते हुए प्रशासन ने जो डॉक्टर्स के रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने के आदेश निकाला है, उसके खिलाफ आज पूरे प्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स आंदोलन कर रहे हैं। जिसका अंत तभी होगा जब यह नोटिस वापस लिया जाएगा।

सरकार ने दिया था आश्वासन

उन्होंने कहा कि पिछले बार उनके आंदोलन के बाद सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उसके बाद कुछ डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब देने के बाद भी, पीजी के बाद होने वाले रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। डॉक्टरों ने इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात भी की और इस प्रकरण को समाप्त करने का निवेदन किया, लेकिन सरकार की ओर से इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसी वजह से प्रदेश के 3000 जूनियर डॉक्टरों में आक्रोश है। वह एक बार फिर से सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। बता दे कि प्रदेशभर में इन दिनों डेंगू का कहर भी है। इस बीच डॉक्टरों का हड़ताल पर जाना महंगा पड़ सकता है।    
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts