Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तालाब में मिला 18 वर्षीय नवविवाहिता का शव: शरीर से बंधे मिले करीब 20-20 किलो के दो पत्थर; 6 दिन से थी लापता

छह दिन से लापता थी सुनीताबाई, तालाब में पानी कम होने पर दिखे हाथ-पैर; स्वजन ने हत्या कर शव फेंके जाने की जताई आशंका
तालाब में मिला 18 वर्षीय नवविवाहिता का शव: शरीर से बंधे मिले करीब 20-20 किलो के दो पत्थर; 6 दिन से थी लापता
पत्थर को कपड़े में लपेटकर महिला से बांध दिया था।

देवास। जिले के दूरस्थ अंचल हरणगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खिवनी में सोमवार को 18 वर्षीय नवविवाहिता सुनीताबाई पत्नी जबरसिंह बारेला का शव गांव के पास स्थित तालाब से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। महिला पिछले छह दिनों से लापता थी। तालाब में पानी कम होने के बाद शव के हाथ-पैर दिखाई दिए, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव से करीब 20-20 किलो वजनी दो पत्थर बंधे मिले। घटना के बाद महिला के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें: 7 साल की बच्ची की हत्या में फांसी से बचा आरोपी: हाईकोर्ट ने उम्रकैद में बदली सजा, कहा- अपराध बेहद क्रूर, लेकिन ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ नहीं

छह दिन से लापता थी सुनीता

सुनीता के पिता श्यामसिंह बारेला निवासी चंदपुरा ने बताया कि उनकी बेटी करीब छह दिन से लापता थी। उनके अनुसार घटना से पहले सुनीता के पति जबरसिंह का फोन आया था। पति ने फोन पर बताया था कि सुनीता वहां से भागकर जा रही है। इस पर पिता ने सुबह आकर उससे बात करने की बात कही।पिता के मुताबिक करीब आधे घंटे बाद जबरसिंह ने दोबारा फोन कर बताया कि सुनीता भाग गई है। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें: PU Special : हवा सुधारने के लिए MP को मिले ₹435 करोड़, फिर भी 7 शहर प्रदूषण की जद में; 3 साल में सिर्फ ₹228 करोड़ खर्च

तालाब में मिली लाश, शरीर से बंधे थे पत्थर

सोमवार को गांव के पास वन विभाग द्वारा बनाए गए छोटे तालाब में सुनीता का शव मिला। पानी कम होने के कारण शव के हाथ-पैर दिखाई दे रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।पुलिस के अनुसार शव से पत्थर बंधे हुए थे। स्वजन का दावा है कि दोनों पत्थरों का वजन करीब 20-20 किलो था। शव जिस स्थिति में मिला, उसे देखते हुए परिवार ने हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें: बेतवा नदी में नहाने उतरे युवक को अजगर ने जकड़ा, सर्प मित्र ने बचाई जान

पांच महीने पहले किया था प्रेम विवाह

स्वजन के अनुसार सुनीताबाई और जबरसिंह बारेला ने करीब पांच महीने पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद ही सुनीता के लापता होने और अब उसका शव मिलने से परिवार में मातम पसरा है।सुनीता के पिता ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्वजन ने यह भी दावा किया है कि शव मिलने के बाद सुनीता के बाल जले हुए दिखाई दे रहे थे। पुलिस जांच के बाद ही इस दावे की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: क्राइम ब्रांच के तत्कालीन TI पर रिश्वत मांगने का केस दर्ज ,2 कॉन्स्टेबल सहित चार लोगों के खिलाफ लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज

पत्थर बंधे शव का पीएम कराया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पत्थर बंधी अवस्था में ही पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह और शरीर पर चोटों से जुड़े तथ्यों की जानकारी मिल सकेगी।

प्रथमदृष्टया हत्या का संदेह

हरणगांव थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर ने बताया कि गांव के पास वन विभाग के बनाए छोटे तालाब से सुनीता का शव बरामद हुआ है। शव से पत्थर बंधे हुए थे। महिला करीब छह दिनों से लापता थी। तालाब में पानी कम होने के बाद उसके हाथ-पैर दिखाई दिए, जिससे घटना का पता चला।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts