Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेतवा नदी में नहाने उतरे युवक को अजगर ने जकड़ा, सर्प मित्र ने बचाई जान

विदिशा के कागपुर स्थित सिद्ध घाट पर बेतवा नदी में नहाने गए सर्प मित्र कन्हैया जोशी को पानी के अंदर मौजूद विशाल अजगर ने जकड़ लिया। सांपों के व्यवहार की जानकारी और सूझबूझ के चलते कन्हैया ने खुद को अजगर की पकड़ से छुड़ा लिया। घटना के बाद घाट पर लोगों में दहशत फैल गई।
Follow on Google News
बेतवा नदी में नहाने उतरे युवक को अजगर ने जकड़ा, सर्प मित्र ने बचाई जान

जिले के शमशाबाद क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कागपुर के पास सिद्ध घाट पर बेतवा नदी में नहाने गए एक सर्प मित्र को पानी के अंदर मौजूद विशाल अजगर ने जकड़ लिया। अचानक हुए इस हमले से युवक कुछ पल के लिए मुश्किल में पड़ गया लेकिन सांपों के व्यवहार की जानकारी और अपने अनुभव के चलते उसने हिम्मत नहीं खोई और खुद को अजगर की पकड़ से छुड़ा लिया।

नदी में उतरते ही अजगर ने जकड़ा

जानकारी के मुताबिक कागपुर निवासी सर्प मित्र कन्हैया जोशी रोजाना की तरह सिद्ध घाट पर नहाने पहुंचे थे। बताया गया कि जैसे ही उन्होंने बेतवा नदी में डुबकी लगाई, पानी के अंदर मौजूद एक विशाल अजगर ने उन्हें अपने शरीर में लपेटकर जकड़ लिया। अचानक अजगर की पकड़ में आने से कन्हैया के सामने बड़ा खतरा पैदा हो गया। हालांकि सर्प मित्र होने के कारण उन्हें सांपों के व्यवहार और ऐसी परिस्थितियों में बचाव के तरीकों की जानकारी थी।

ये भी पढ़ें: हर-हर महादेव से गूंजा सीहोर, अंतिम सोमवार को 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे; मंगलवार को 11 किमी चलेगी भव्य कांवड़ यात्रा

हिम्मत दिखाई और अजगर की पकड़ से निकले

अजगर की पकड़ में आने के बाद कन्हैया ने घबराने के बजाय खुद को संभाला। उन्होंने पानी से बाहर निकलने का प्रयास करते हुए अजगर के मुंह को दबाया। इसके बाद उसकी पूंछ को नियंत्रित करने की कोशिश की। बताया गया कि लगातार प्रयास के बाद अजगर की पकड़ धीरे-धीरे ढीली पड़ गई और कन्हैया खुद को उसके शिकंजे से बाहर निकालने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी सूझबूझ और अनुभव का इस्तेमाल किया।

सर्प मित्र बोले- किसी और के साथ होता तो खतरा बढ़ सकता था

कन्हैया जोशी ने बताया कि सर्प मित्र होने के कारण उन्हें सांपों के व्यवहार की जानकारी है और इसी अनुभव ने मुश्किल परिस्थिति में उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति में कोई ऐसा व्यक्ति फंस जाता जिसे सांपों के बारे में जानकारी नहीं होती, तो मामला गंभीर हो सकता था।

ये भी पढ़ें: रीवा में बाढ़ की भयावह तस्वीर, नाव नहीं मिली तो ड्रमों पर शव रखकर उफनते पानी से पार कराया

घटना के बाद घाट पर मचा हड़कंप

अजगर के युवक को जकड़ने की घटना सामने आने के बाद सिद्ध घाट पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। काफी देर तक लोग इस घटना को लेकर चर्चा करते रहे। नदी में नहाने आने वाले लोगों के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Ram Tiwari
By Ram Tiwari

Latest Posts