इंदौरमध्य प्रदेश

Indore News: सांवेर में ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम

इंदौर के पास सांवेर में दो पक्षों में विवाद के बाद एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि, विवाद के चलते आरोपियों ने 55 साल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक ऑटो रिक्शा चलाता था। इस हत्या से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ऑटो चलाने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, सांवेर के रहने वाले मृतक गुरुदत्त का 5 अज्ञात बदमाशों से विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने सोमवार को धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, मृतक का बदमाशों से किसी बात पर विवाद हो गया रहा था। इसी के चलते आरोपियों ने उसपर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गुरुदत्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने किया चक्काजाम

हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को एमवाय से ले जाने के बाद सांवेर इलाके के केसरपुरा क्षेत्र में रखकर चक्काजाम किया। परिवार का आरोप था कि, पुलिस इस मामले में सुनवाई नहीं कर रही है। वहीं पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने विकास, सन्नी, निलेश, रितेश और गोलू के खिलाफ मारपीट के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button