PlayBreaking News

रवींद्र भवन में आज से दो दिवसीय न्यायाधीश सम्मेलन, डेढ़ हजार जज होंगे शामिल; SC के जज करेंगे उद्घाटन

Follow on Google News
रवींद्र भवन में आज से दो दिवसीय न्यायाधीश सम्मेलन, डेढ़ हजार जज होंगे शामिल; SC के जज करेंगे उद्घाटन
भोपाल। भोपाल के रवींद्र भवन में आज (13 जनवरी) से मध्य प्रदेश के न्यायाधीशों की 2 दिवसीय कॉन्फ्रेंस होने जा रही है। सुबह 11 बजे मप्र स्टेट ज्यूडिशियल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन होगा। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना मुख्य अतिथि होंगे, जो इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस जेके माहेश्वरी और मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि मलिमथ मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की समाप्ति तक रवींद्र भवन के आसपास के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

एकेडमिक सेशन में विजन-2047 पर होगी चर्चा

उद्घाटन के बाद पहला सत्र दोपहर 2 बजे से चालू होकर शाम 4 बजे तक समाप्त होगा। इस एकेडमिक सेशन में विजन-2047 पर चर्चा होगी। दो दिन तक 5 सेशन में मप्र के लिए न्यायपालिका के विजन-2047 के साथ न्यायपालिका के कामकाज की समस्याओं, समाधान और विचारों पर चर्चा होने वाली है। न्यायपालिका को सरल बनाने के लिए एआई (AI) और सोशल मीडिया (Social Media) के प्रभाव और योगदान पर मंथन किया जाएगा।
  • शाम 4 बजे से टेक्निकल सेशन में जमानत-समता, दोबारा आवेदन, रद़्दीकरण और इसी तरह से संबंधित मुद्दे पर चर्चा होगी।
  • शाम 4:30 बजे से तकनीकी सेशन में परीक्षण के संचालन में देरी, समस्याएं और समाधान पर चर्चा होगी।
  • शाम 5 बजे से कोर्ट और बोर्ड प्रबंधन पर चर्चा होगी।
  • रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

पहली बार भोपाल में जुटेंगे करीब डेढ़ हजार जज

यह पहली बार होने वाला है जब स्टेट ज्यूडिशियल ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के 6 जज, मप्र हाई कोर्ट के तीनों बेंच के सभी 40 जज और जिला न्यायालयों के 1500 सेशन जज व मजिस्ट्रेट समेत कई पूर्व न्यायाधीश एक साथ शामिल होंगे।

भोपाल में 10वीं जज कॉन्फ्रेंस

भोपाल के रवींद्र भवन कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही यह 10वीं जज कॉन्फ्रेंस हैं, जो 5 साल बाद होने जा रही है। यह कॉन्फ्रेंस जबलपुर या अलग-अलग शहरों में होती है। इसमें सभी जज का शामिल होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पहली बार इमरजेंसी ड्यूटी, गर्भवती या बीमार जजों को छूट दी गई है।

रवींद्र भवन के आसपास के मार्ग रहेंगे परिवर्तित

रवींद्र भवन में 13 और 14 जनवरी को न्यायाधीशों की कॉन्फ्रेंस को लेकर दो दिनों के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। यातायात थाना पुलिस के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान रेत घाट तिराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा तक, भारत माता चौराहा (डिपो चौराहा), स्मार्ट रोड से पॉलिटेक्निक चौराहा तक यातायात दबाव अधिक रहेगा। लिहाजा, समस्त प्रकार के वाहनों के लिए पालीटेक्निक चौराहा से रवींद्र भवन की ओर, बाणगंगा से केएन प्रधान तिराहा, गांधी पार्क तिराहा से मछली घर की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये भी पढ़ें - अयोध्या में 20 से बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक से श्रद्धालु निराश
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts