Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

YOYO सिंगर हनी सिंह का हुआ पत्नी से तलाक, ढाई साल बाद आया अदालत का फैसला

YOYO सिंगर हनी सिंह का हुआ पत्नी से तलाक, ढाई साल बाद आया अदालत का फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क। रैपर-सिंगर हनी सिंह का उनकी पत्नी शालिनी तलवार से आखिरकार तलाक हो ही गया। हनी अपनी मैरिज लाइफ को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में थे। दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने दो साल से भी ज्यादा पुराने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कपल को रिश्ता खत्म करने की मंजूरी दे दी। इस दौरान कोर्ट ने हनी से पूछा कि क्या वे इस रिश्ते को नए सिरे से शुरू कर सकते हैं? इस पर सिंगर ने साफ कहा कि अब इस रिलेशन को फिर से शुरू करने का  कोई मतलब नहीं बचा है, क्योंकि दूरियां काफी ज्यादा हो चुकी हैं।

वाइफ ने लगाए थे गंभीर आरोप

हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने उन पर और उनके परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। शालिनी ने अदालत को बताया था कि हनी सिंह और उसके परिवार के सदस्य उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। शालिनी ने कोर्ट में यह तक कहा था, कि वो हनी के साथ डर और घुटन के साए में रहने को मजबूर थीं। पिछले साल सितंबर महीने में सुनवाई के बाद हनी सिंह ने समझौते के फैसले के तहत अपनी पत्नी शालिनी को 1 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था।

टूट गया 12 साल पुराना रिश्ता

यो-यो और आज ब्लू है पानी-पानी जैसे सुपरहिट गाने देने वाले बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह और शालिनी तलवार के तलाक का मामला पिछले ढाई साल से कोर्ट में लंबित था। गौरतलब है कि हनी सिंह ने शालिनी से 12 साल पहले लव मैरिज की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट भी किया था। कपल ने 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी, लेकिन अब ये रिलेशनशिप खत्म हो गई है। ये भी पढ़ें - डीपफेक वीडियो स्कैंडल – असली लड़की “जारा” आई सामने, बोली – “मैं महिलाओं और लड़कियों के भविष्य को लेकर चिंतित, रश्मिका को मिला बॉलीवुड का साथ
Nitin Chetan
By Nitin Chetan

Latest Posts