भोपालमध्य प्रदेश

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुंह पर ताला लगाकर जताया विरोध

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेस देशभर में मुखर होकर विरोध जता रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तानाशाही रवैया पूरे देश को दीमक की तरह खोखला करता जा रहा है। भाजपा नेताओं द्वारा देश के लोकतंत्र का जिस तरह मखौल उड़ाया जा रहा है, देशवासियों ने कभी इस तरह की भाजपा द्वारा की जा रही काली करतूती की कल्पना भी नहीं की होगी।

प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीप्ति सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सामने भाजपा सरकार की लोकतंत्र विरोधी नीति के खिलाफ मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता के मुंह पर ताला लगाना चाहती है। राहुल गांधी के सच बोलने पर भाजपा ने उनकी संसद से सदस्यता समाप्त करने पर उनके मुंह पर ताला लगाने का अलोकतांत्रिक कृत्य किया है।

दीप्ति सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए

दीप्ति सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा जहां बौखलाई हुई है, वहीं तानाशाही रवैया अपनाकर जनता को भ्रमित कर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। जहां अडाणी-अंबानी की बात आती है, मोदी जी को सांप सूंग जाता है। देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, महिलाओं के साथ अपराध जैसी तमाम घटनाओं पर लगाम लगाने के बजाय राष्ट्रवाद और हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है भाजपा।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज हैं, वे विपक्ष में रहकर भाजपा सरकार की जननीतियों को उजागर करने के लिए मुखरता से अपनी बात संसद में रखते हैं। लोकतंत्र पर प्रहार कर ऐसे जननेता के साथ इस प्रकार की कार्यवाही की जाना भाजपा और उसके नेता कुंठा से ग्रसित हो गए हैं। राहुल गांधी देश की जनता के अधिकारों के लिए मजबूती के साथ खड़े है। अब देश की जनता ही राहुल गांधी के समर्थन में खड़ी होकर भाजपा को सबक सिखाएगी।

ये सभी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए

विरोध प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा, विभा बिंदू डागौर, स्वदेश शर्मा, अभिनव बरोलिया, संतोष सिंह परिहार, रवि वर्मा, कुंदन पंजाबी, अपराजिता पांडे, प्रशांत गुरूदेव, फरहाना खान, सतीश कनौजिया, अतुल मालवीय, नितिन राजोरिया, सुशील प्रजापति, शाहिद खान, संतराम, मनीष तोलानी, गौतम मौरे, ललित प्रजापति, हेमलता, संगीता सरिता सिंह, सचिन मौरे सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस नेत्रियां और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भोपाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button