PlayBreaking News

कबूतर को निशाना बना रहा था युवक, छात्रा के सीने में लग गया एयरगन का छर्रा, परिजन लहूलुहान हालत में ले गए अस्पताल

Follow on Google News
कबूतर को निशाना बना रहा था युवक, छात्रा के सीने में लग गया एयरगन का छर्रा, परिजन लहूलुहान हालत में ले गए अस्पताल
भोपाल के बैरसिया इलाके में एक युवक एयरगन से कबूतर को मारने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान निशाना चूकने से बीबीए थर्ड ईयर की छात्रा के सीने में विदेशी एयरगन का छर्रा लग गया। छर्रा छाती के पास से होते हुए आर-पार हो गया है। जिसके बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना स्थल पर मिले मृत कबूतर

इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बैरसिया थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब 5.30 बजे की है, जब छात्रा छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। तभी पास में रह रहे एक युवक ने एयरगन से कबूतर मारने की कोशिश की, लेकिन निशाना चूक गया और छर्रा छात्रा को लग गया। एयरगन से छर्रा लगने से छात्रा को गंभीर चोटें आईं। लहूलुहान हालत में छात्रा घिसटते हुए जीने तक पहुंची और आवाज लगाकर माता-पिता को बुलाया। जब परिजन छत पर पहुंचे, तो उसकी हालत देखकर घबरा गए और तुरंत उसे भोपाल के अस्पताल लेकर गए। घटना स्थल पर एक-दो मरे हुए कबूतर भी मिले, जिससे यह संदेह जताया जा रहा है कि पड़ोस में एक व्यक्ति एयरगन से कबूतरों को निशाना बना रहा था, और निशाना चूकने से छर्रा छात्रा को लग गया। फिल्हाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हार्ट के ठीक नीचे लगा छर्रा

बैरसिया इलाके में एयरगन से लगे छर्रे के बाद मंगलवार को अस्पताल में अदीबा का ऑपरेशन किया गया। परिजनों ने बताया कि अदीबा बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा है और दो बहनों में दूसरे नंबर पर है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। ऑपरेशन के बाद अदीबा की हालत अब ठीक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि छर्रा हार्ट के ठीक नीचे लगा था, और यदि यह थोड़ा ऊपर होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

मामले में अदीबा ने कहा-

घटना के बाद अदीबा ने बताया कि गोली पड़ोस में रहने वाले ताहिर भाई की छत से चली थी। अदीबा ने बताया कि वह शाम को धुले कपड़े उतारने छत पर गई थी, तभी अचानक एक धमाके की आवाज आई और सीने में तेज जलन महसूस होने लगी। उसे लगा कि अब वह कभी उठ नहीं पाएगी, लेकिन वो हिम्मत जुटा कर सीढ़ियों तक पहुंची। वहां से उसने अपनी मां को आवाज दी, और फिर उसके माता और पिता उसे अस्पताल लेकर गए। ये भी पढ़ें- खंडवा : शहर में कुत्तों का आतंक, 10 दिनों में 40 लोगों को बनाया शिकार, एक मिनट में 6 लोगों को नोंचा, घटना सीसीटीवी में कैद
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts