People's Update
Monday, March 9, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 9, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    लेबनान पर इजरायली हमले में तीन की मौत, 15 घायल
    तमिलनाडु: त्रिची में विशाल जनसभा आयोजित करेगी DMK, 10 लाख कार्यकर्ता लेंगे भाग
    बिहार राज्यसभा चुनाव में नाम वापसी का आखिरी दिन, 5 सीटों पर छह उम्मीदवारों ने किया नामांकन
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन
    कर्नाटक: पुलिस ने मस्जिद की दीवर पर नाबालिग से 'जय श्रीराम' के नारे लिखवाने वाले व्यक्ति को किया गिर
    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी PM ने किया फोन
    गाजा में इजरायल रक्षा बलों की बड़ी एयरस्ट्राइक, दो लड़कियों समेत छह फिलिस्तीनियों की मौत
    मिडिल ईस्ट में संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 100 USD प्रति बैरल के पार पहुंचे दाम
    ताजा खबर

    Yati Nasinghanand Controversy : बतौर इंजीनियर मॉस्को और लंदन में किया काम, धर्म-राजनीति ने छीना परिवार; जानें क्यों हैं मुसलमान गुस्सा

    Publish Date: 6 Oct 2024, 4:10 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    लखनऊ। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के दो दिन बाद उन्हें शनिवार को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके सहयोगियों ने भी कहा कि उन्हें गाजियाबाद में हिरासत में लिया गया है। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इससे पहले भी वो ऐसे बयान देते आए हैं। आइए आज जानते हैं यति नरसिंहानंद के रूस में इंजीनियरिंग करने से लकेर विवादित धार्मिक गुरू बनने तक की कहानी को...

    हाल में दिया गया विवादित बयान

    वैसे तो यति नरसिंहानंद अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार दिया गया उनका बयान अधिक गंभीर है। 29 सितंबर को वह गाजियाबाद के लोहियानगर हिंदी भवन में अमर बलिदानी मेजर आशाराम त्यागी सेवा संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने यहां पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा- ‘मेघनाथ और कुंभकरण को हम हर साल जलाते हैं। उनकी गलती ये थी कि रावण ने छोटा-सा अपराध किया। अगर आज के समय में जलाना है तो मोहम्मद के पुतले जलाना चाहिए।’ उनके इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे पश्चिमी यूपी में तनाव का माहौल बना हुआ है।

    कैसे बने दीपक त्यागी से यति नरसिंहानंद

    एक साधारण से परिवार में जन्मे यति नरसिंहानंद का जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना मंदिर के महंत बनने तक का सफर न केवल धर्म, राजनीति और समाज में विवादों से जुड़ा रहा है, बल्कि नफरत भरे बयानों और हिंसात्मक घटनाओं ने भी उनकी पहचान को एक अलग रूप दिया। उन्होंने हिंदू धर्म के स्वाभिमान के नाम पर कई विवादित बयान और कार्य किए हैं, जिनसे वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। यति नरसिंहानंद का असली नाम दीपक त्यागी था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ। पांच भाई-बहनों वाले साधारण परिवार में वो बड़े हुए। उनके पिता सरकारी नौकरी में थे। 1989 में दीपक त्यागी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने रूस चले गए, जहाँ उन्होंने मास्को के इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग से केमिकल टेक्नोलॉजी का कोर्स किया। 1994 में ग्रेजुएट होने के बाद रूस और लंदन समेत कई देशों में काम किया। 1997 में जब उनकी मां बीमार पड़ी तो नरसिंहानंद भारत लौट आए। 2007 में गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर में पुजारी बने और संन्यास लेते समय उन्होंने अपना नाम दीपक त्यागी से बदलकर दीपेंद्र नारायण सिंह रखा। आगे चलकर उन्होंने फिर अपना नाम बदला इस बार वो यति नरसिंहानंद के रूप में पहचाने जाने लगे।

    धर्म और राजनीति में प्रवेश, परिवार को नहीं आया रास

    यति नरसिंहानंद का दावा है कि भारत लौटने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी से संपर्क किया और यूथ विंग का नेतृत्व करने की कोशिश की, लेकिन उनकी राजनीतिक यात्रा ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। तीन महीने बाद ही उन्होंने पार्टी छोड़ दिया। इसी बीच साल 2000 में उनकी पत्नी और बेटी ने भी साथ छोड़ दिया। उनका परिवार चाहता था कि यति नरसिंहानंद राजनीति या धर्म में न जाएं, लेकिन वो नहीं माने। जूना अखाड़े का महामंडलेश्वर और शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत बनने के बाद वे हिंदू धर्म के लिए आत्मरक्षा और धार्मिक प्रशिक्षण की दिशा में भी काम करने लगे। यति नरसिंहानंद के मुताबिक, वो जो भी काम करते, वे काम उनकी मां को कभी पसंद नहीं आए। उन्हें लगता था जो भी काम यति नरसिंहानंद करते हैं वो कोई काम नहीं है।

    मुस्लिमों के प्रति नफरत की शुरुआत

    नरसिंहानंद का मुसलमानों के प्रति नजरिया उनके समाजवादी पार्टी के दिनों से बदला। उसी दौरान उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई। उससे उन्हें लव जिहाद और मुसलमानों की कई कहानियों के बारे में पता चला। यह सब सुनकर उन्हें यकीन नहीं हुआ। इसके बाद ही उन्होंने इस्लाम का विरोध करना शुरू किया। वे इस्लाम को कैंसर बताते हैं और इसे धरती से खत्म करने की बात करते हैं। एक बार उन्होंने कहा था कि वो 'इस्लाम मुक्त भारत' बनाने के लिए लड़ रहे हैं। इस्लाम को धरती से उखाड़कर नहीं फेंका गया तो यह पूरी धरती को बंजर बना देगी।

    डासना मंदिर की चर्चित घटना

    उनकी मुस्लिमों के प्रति घृणा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अप्रैल 2022 में एक मुस्लिम बच्चे की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि वो डासना मंदिर के अंदर लगे हैंडपंप से पानी पी रहा था। मंदिर का पानी पीने के कारण उसे बुरी तरह मारा गया। इस घटना के बाद यति नरसिंहानंद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि बच्चा मंदिर खराब करने की कोशिश कर रहा था। मंदिर के बाहर भी लिखा हुआ है कि यह हिंदुओं का पवित्र स्थल है। यहां मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है।

    पुलिस ने किया उपद्रवी घोषित, बन गए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2019 में यति नरसिंहानंद के विवादित और नफरती बयानों से तंग आकर गंभीर उपद्रवी घोषित कर दिया था, क्योंकि उनके बयान कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे थे। इसी बीच 2021 में जूना अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर बना दिया, जो अखाड़ों का सर्वोच्च पद होता है।

    भाजपा से नजदीकी और दूरी

    यति नरसिंहानंद का भाजपा से भी संबंध रहा है। सपा छोड़ने के बाद उनका परिचय भाजपा के पूर्व सांसद बैकुंठ लाल शर्मा से हुआ। वो इस्लाम के बारे में असली सच जानने का श्रेय उन्हें ही देते हैं। यति नरसिंहानंद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थक रहे हैं और प्रज्ञा ठाकुर का भी समर्थन किया है। साल 2021 में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी उनके लिए 25 लाख रुपये का चंदा जमा करने की अपील की थी। हालांकि, 2021 में महिला नेताओं के बारे में दिए गए विवादित बयान के बाद भाजपा नेताओं ने उनसे किनारा कर लिया।

    यति नरसिंहानंद के विवादित बयान

    अक्टूबर 2021 में सीतापुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इस्लाम मुक्त भारत बनाने का विवादित बयान दिया। इसके बाद दिसंबर 2021 में हरिद्वार में धर्म संसद में मुस्लिमों का नरसंहार करने की बात कही। हिंदू युवाओं को प्रभावित करते हुए लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के नेता प्रभाकर जैसे और भिंडरावाला जैसे बनने पर 1 करोड़ रुपए ईनाम देने का बयान दिया। 2021 में ही उन्होंने भाजपा महिला नेताओं को लेकर उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था महिला नेता खासकर भाजपा में पुरुष नेताओं की 'रखैल' हैं। इस बयान के बाद ही भाजपा ने उनसे किनारा करना शुरू किया था। 2022 में दिल्ली में एक हिंदू महापंचायत में कहा कि अगर कभी कोई मुस्लिम इस देश का पीएम बन गया तो 20 सालों में 50 फीसदी हिंदूओं का धर्मांतरण हो जाएगा। जनवरी 2022 में ही मुस्लिम महिलाओं को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि मुस्लिम समाज इस्लाम को बढ़ाने के लिए अपनी महिलाओं का इस्तेमाल करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन पर 20 से भी ज्यादा केस दर्ज हैं। इसमें हत्या की कोशिश, डकैती और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे मामले शामिल हैं। ये भी पढ़ें- शादी के 12 साल बाद पूरी हुई मन्नत, मासूम बच्ची को ट्रॉली बैग में लिटा 118 किमी लंबी पदयात्रा पर निकला दंपती

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    People's Reporter
    By People's Reporter

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री के आसार

    MP में बढ़ने लगी गर्मी की तपिश,मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले कुछ दिनों में 40 डिग्री के आसार

    बेटे मोजतबा ने संभाली ईरान की ताकतवर कुर्सी, तेहरान में विरोध, ट्रंप की भी आई प्रतिक्रिया

    खामेनेई के बाद फिर खामेनेई!बेटे मोजतबा ने संभाली ईरान की ताकतवर कुर्सी, तेहरान में विरोध, ट्रंप की भी आई प्रतिक्रिया

    भागीरथपुरा वाली घटना की छाया भी दिखाई दी 

    अपनों के साथ मनाई जाती है, फिर भी नाम ‘गेर’भागीरथपुरा वाली घटना की छाया भी दिखाई दी 

    T20 वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर मीम्स का विस्फोट

    फाइनल खत्म… और मीम्स शुरू!T20 वर्ल्ड कप जीतते ही सोशल मीडिया पर मीम्स का विस्फोट

    जानिए वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी?

    भारत पर नोटों की बरसात!जानिए वर्ल्ड कप जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी?

    बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, जयशंकर मिडिल ईस्ट पर देंगे बड़ा बयान

    संसद में हंगामा तय!बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, जयशंकर मिडिल ईस्ट पर देंगे बड़ा बयान

    शिक्षा और शिक्षक कल्याण को समर्पित कर्मयोगी सुरेंद्रनाथ दुबे नहीं रहे

    शिक्षा और शिक्षक कल्याण को समर्पित कर्मयोगी सुरेंद्रनाथ दुबे नहीं रहे

    पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, फोटोज में देखे तस्वीरें

    भोपाल :पीपुल्स ग्रुप का ग्रैंड होली सेलिब्रेशन, गानों में जमकर थिरके युवा, फोटोज में देखे तस्वीरें

    भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, सूर्या की सेना ही धुरंधर

    HISTORY REPEAT : भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास, सूर्या की सेना ही धुरंधर

    नाम तय, लेकिन ऐलान पर सस्पेंस; इजरायल की धमकी- उत्तराधिकारी को भी बनाएंगे निशाना

    खामेनेई के बाद कौन संभालेगा ईरान की कमान?नाम तय, लेकिन ऐलान पर सस्पेंस; इजरायल की धमकी- उत्तराधिकारी को भी बनाएंगे निशाना

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....