यानिक सिनर बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

Follow on Google News
यानिक सिनर बने ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन

मेलबर्न। यानिक सिनर ने दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में दानिल मेदवेदेव को 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। सेमीफाइनल में उलटफेर कर नोवाक जोकोविक के टूर्नामेंट में लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को खत्म करने वाले 22 साल के सिनर पहली बार किसी बड़े टूर फाइनल में खेल रहे थे। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं। अमेरिकी ओपन 2021 के चैंपियन मेदवेदेव की ग्रैंडस्लैम में छह फाइनल में यह पांचवीं हार है।

तीसरी वरीयता प्राप्त रूस के खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के अपने चौथे पांच-सेट तक चले मैच के साथ ग्रैंडस्लैम के ओपन युग में कोर्ट पर सबसे अधिक समय बिताने का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में 2022 अमेरिकी ओपन में कार्लोस अल्कराज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। अल्काराज ने तब 23 घंटे 40 मिनट कोर्ट पर बिताए थे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन में तीन बार फाइनल में जगह बनाने के बावजूद मेदवेदेव खिताब नहीं जीत सके।

वावरिंका के बाद सिनर का कमाल

ऑस्ट्रेलियन ओपन को 10 साद बाद कोई नया चैंपियन मिला है। पिछली बार 2014 में स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका ने खिताब जीता था। उनके बाद कोई नया चैंपियन नहीं मिला था। साल 2004 से स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर, सर्बिया के नोवाक जोकोविक और स्पेन के राफेल नडाल ही इस टूर्नामेंट को जीत रहे थे। 2004 से फेडरर छह बार चैंपियन बने। जोकोविक ने उनसे ज्यादा 10 बार खिताब अपने नाम किया। वहीं, नडाल दो बार चैंपियन बने। इस बीच रूस के मराट साफिन 2005 और वावरिंका 2014 में सफल हुए थे।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts