Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Salman Khan के नाम का गलत इस्तेमाल! एक्टर ने ट्वीट कर लिखा- हमने कोई एजेंट हायर नहीं किया… फैंस को किया अलर्ट

Salman Khan के नाम का गलत इस्तेमाल! एक्टर ने ट्वीट कर लिखा- हमने कोई एजेंट हायर नहीं किया… फैंस को किया अलर्ट
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर-3' को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इसी बीच बिग-बॉस ओटीटी-2 को भी होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर सलमान खान ने फिल्मों में कास्टिंग को लेकर नोटिस जारी किया है। उन्होंने ये साफ किया है कि न तो वो और न ही उनकी प्रोडेक्शन कंपनी फिलहाल किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे हैं।

सलमान खान ने दी चेतावनी

एक्टर सलमान खान ने ट्वीट शेयर कर लिखा- न तो सलमान खान और न ही सलमान खान फिल्म्स फिलहाल किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे हैं। हमनें किसी भी फ्यूचर फिल्म के लिए किसी भी कास्टिंग एजेंट को हायर नहीं किया है। प्लीज अगर कास्टिंग से संबंधित कोई मेल या मैसेज आपको मिले तो किसी भी मेल और मैसेज पर विश्वास मत करिए। अगर कोई भी सलमान खान और सलमान खान फिल्म्स का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल करता पाया गया तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा।

सलमान खान ने फैंस को किया अलर्ट

सलमान खान और सलमान खान फिल्म्स के नाम से लोगों को सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने और पैसे मांगने की शिकायतें आई थी, इस तरह की कुछ कंप्लेंट पुलिस के पास भी पहुंची हैं, इसके बाद सलमान खान ने ऑफीशियली अपने फेसबुक अकाउंट और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह जानकारी लोगों तक दी है कि इस प्रकार के ईमेल और मैसेजेस के जरिए लोग  जालसाजों के झांसे में ना आएं। https://twitter.com/BeingSalmanKhan/status/1680847129617780736?s=20 ये भी पढ़ें- बिग बॉस ने दर्शकों को स्मार्ट बना दिया: सलमान
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts