Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राज्य स्तरीय दंगल में पहलवानों ने पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा- सोहागपुर ने कुश्ती कला को जिंदा रखा

- महिला पहलवान ने किया कुश्ती का प्रदर्शन
राज्य स्तरीय दंगल में पहलवानों ने पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा- सोहागपुर ने कुश्ती कला को जिंदा रखा
सोहागपुर में आयोजित स्वर्गीय ठाकुर प्रताप भानु सिंह चौहान स्मृति 88वें राज्य स्तरीय दंगल ने एक बार फिर कुश्ती कला को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया। इस आयोजन में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "सोहागपुर ने कुश्ती कला को संजोए रखा है और इसके लिए दंगल कमेटी बधाई की पात्र है।"

80 से अधिक पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने स्थानीय जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित दंगल में पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने मेट पर पहुंचकर पहलवानों के हाथ मिलवाए और बरेली के अखाड़े को पुरस्कृत किया। इस राज्य स्तरीय दंगल में विभिन्न जिलों जैसे हरदा, बरेली, विदिशा, इटारसी, कटनी, मंडीदीप, पिपरिया, नर्मदापुरम, बुधनी, भोपाल, नरसिंहपुर, गाडरवारा, सिवनी और जबलपुर से आए 80 से अधिक पहलवानों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों ने भी कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देखें वीडियो...

पहलवानों और खलीफाओं का अभिनंदन

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शासी निकाय अध्यक्ष कैलाश पालीवाल, चौधरी राजेंद्र सिंह, राजो मालवीय, काया कल्प डेरिया नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, रामबाबू अग्रवाल समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। दंगल कमेटी ने वरिष्ठ पहलवानों और खलीफाओं का साफा पहनाकर अभिनंदन किया। कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका देवी प्रसाद दुबे, अभिषेक सिंह चौहान और नितिन कहार ने निभाई। विजेता और उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पंडित प्रकाश मुद्गल, हमीर सिंह चंदेल, अभिलाष सिंह चंदेल, विजय अग्रवाल, आकाश रघुवंशी, राजेश शुक्ला, अश्विनी सरोज, पवन चौहान, मामा पहलवान, दंगल कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts