PlayBreaking News

डब्ल्यूपीएल : एकलेस्टोन ने सुपर ओवर में यूपी वारियर्स को आरसीबी पर दिलाई जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के 180 रन के लक्ष्य को यूपी वॉरियर्स ने 10 विकेट पर हासिल किया
Follow on Google News
डब्ल्यूपीएल : एकलेस्टोन ने सुपर ओवर में यूपी वारियर्स को आरसीबी पर दिलाई जीत

बेंगलुरू। सोफी एकलेस्टोन ने विषम परिस्थितियों में बल्ले से तूफानी पारी खेलने के बाद सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की, जिससे यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग में सोमवार को वापसी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को हरा दिया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वारियर्स की टीम ने चिनेले हेनरी (04) का विकेट गंवाकर किम गार्थ के ओवर में एक विकेट पर आठ रन बनाए। आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना और रिचा घोष इसके जवाब में एकलेस्टोन के ओवर में चार रन ही बना सकीं, जिससे उनकी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

आरसीबी के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वारियर्स ने सोफी एकलेस्टोन (33 रन, 19 गेंद, चार छक्के, एक चौका) और श्वेता सहरावत (31) की पारियों की बदौलत 11वें ओवर में 93 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद 20 ओवर में 180 रन बनाकर मुकाबले को टाई करके सुपर ओवर में खींचा। एकलेस्टोन पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुईं। कप्तान दीप्ति शर्मा (25) और किरण नवगिरे (24) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

आरसीबी की ओर से स्नेह राणा (27 रन पर तीन विकेट) ने तीन, जबकि रेणुका सिंह (36 रन पर दो विकेट) और किम गार्थ (40 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। आरसीबी ने इससे पहले एलिस पैरी की 56 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 90 रन की पारी और डैनी व्याट हॉज (57 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी से छह विकेट पर 180 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts