Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रेन के जनरल कोच में गर्मी से महिला की मौत, भोपाल में पोस्ट मॉर्टम कराया

ट्रेन के जनरल कोच में गर्मी से महिला की मौत, भोपाल में पोस्ट मॉर्टम कराया

भोपाल। गोरखपुर-वडोदरा एक्स. में सफर के दौरान शुक्रवार को बीना के पास एक महिला यात्री की मौत हो गई। महिला जनरल कोच में सफर कर रही थी। गर्मी से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर जीआरपी ने शव उतारकर पीएम के लिए भेजा। आशा देवी उप्र के मऊनाथभंजन की रहने वाली थीं। उनके पति विनोद ने पुलिस को बताया कि वह गुजरात के वडोदरा जिले में जॉब करते हैं।

छुट्टियों के चलते एक महीने पहले पत्नी 7 वर्षीय बेटे शुभम के साथ गांव गई थी। वहां से 29 मई की रात को जनरल कोच से वडोदरा लौट रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बीना के पास उसकी तबीयत बिगड़ गई। बीना और विदिशा के बीच वह बेसुध हो गई। संत नगर स्टेशन पर ट्रेन रुकी, तब डॉक्टर ने चेक किया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

देश भर में लू से मौतें

देश में लू और गर्मी से 300 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। यूपी में 180, बिहार में 60, राजस्थान में 5, ओडिशा में 41 और मप्र में 5 लोगों की मौत हुई है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts