ब्लूटूथ वाला ईयरफोन बना आफत! महिला गाने सुनने में हुई ऐसी मगन कि घर में घुसे चोरों का पता तक न चला

हेमंत नागले, इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गाने सुनने में इतनी मदमस्त हो गई कि उसे चोरों की जानकारी तक नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक, महिला घर पर अकेली थी और उसने मोबाइल से ब्लूटूथ कनेक्ट कर कान में हेडफोन लगा रखे थे और चोरों ने उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया। कुछ देर बाद जब मोबाइल पर गाने बंद हो गए तो महिला ने उठकर देखा तब तक चोर महिला का मोबाइल सहित घर में से रुपए और कई सामान लेकर फरार हो गए थे। जहां पुलिस को महिला के परिवार द्वारा जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।











